Quantcast
Channel: आज का "कैसे-करें"लेख
Viewing all articles
Browse latest Browse all 3120

कैसे हिंदू धर्म के अनुसार अपनी राशि पता करें (Apni Rashi Kaise Janen, Zodiac Sign)

$
0
0

अगर आपने कभी भी अपने दैनिक राशिफल (horoscope) को पढ़ा है और आपके साथ में वैसा कुछ भी नहीं हुआ, जैसा उसमें लिखा है, तो ऐसे आप अकेले नहीं हैं। पश्चिमी ज्योतिष में, तिथियां वैदिक (Vedic), या हिन्दू ज्योतिषी तिथियों (Hindu astrology date) की तुलना में थोड़ी भिन्न होती हैं। मुख्य अंतर यह है कि पश्चिमी ज्योतिष में तिथियां निश्चित होती हैं, जबकि वैदिक ज्योतिष में वे सितारों के साथ बदल जाती हैं। इस गाइड की मदद से अपनी राशि का पता लगाएँ, ताकि आपको अपना राशिफल का सही फल मिल पाए। एक बात का ध्यान रखें कि सितारे और नक्षत्र (constellations) के बदलने के साथ आपकी राशि में भी बदलाव आ सकते हैं। ज्योतिषी हर 70 साल में अपनी राशि की दोबारा जांच करने की सलाह देते हैं। (How to Know Your Zodiac Sign According to Hindu in Hindi)

[संपादन करें]चरण

[संपादन करें]मेष राशि (Aries Or Mesha Rashi): अप्रैल 14 से मई 14 तक

  1. पहली राशि होने के साथ, मेष एक भावुक लीडर होते हैं: ये अक्सर अपने नैतिक मूल्यों के बारे में स्ट्रॉंग फील करते हैं और ये किसी बात के लिए अपना पक्ष चुनने में नहीं घबराते हैं। ये अक्सर ज़िम्मेदारी लेते हैं, चाहे ये फ्रेंड्स के ग्रुप में हैं या फिर ऑफिस में। यदि आप एक मेष राशि वाले व्यक्ति हैं, तो आपके फ्रेंड्स आपको शायद अग्रेसिव या फिर तीखा बोलने वाला (संभावित सबसे अच्छे तरीके में) डिस्क्राइब कर सकते हैं।[१]
    Know Your Zodiac Sign According to Hindu Step 1 Version 2.jpg
    • मेष राशि के संकेत को एक भेड़ (ram) के द्वारा दर्शाया जाता है और नक्षत्र का स्वामी मंगल ग्रह है।
    • सिंह राशि और धनु राशि वालों के लिए मेष राशि सबसे उपयुक्त होती है।

[संपादन करें]वृष या वृषभ (Taurus or Vrishaba): 15 मई से 14 जून

  1. वृषभ राशि वालों को बुद्धिमान और प्रखर माना जाता है: यदि आप वृष राशि के व्यक्ति हैं, तो आप शायद एक कलाकार हैं या रचनात्मक शौक रखते हैं। इस राशि के लोग जीवन में अच्छाइयों का आनंद लेना पसंद करते हैं और इनके पास में करने के लिए कई चीजें हो सकती हैं। वृषभ राशि के लोग लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें सर्वोत्तम तरीके से प्राप्त करने को महत्व देते हैं।[२]
    Know Your Zodiac Sign According to Hindu Step 2 Version 2.jpg
    • वृषभ राशि का चिन्ह भैंस (bull) के साथ जुड़ा हुआ है और शुक्र द्वारा शासित है।
    • वृषभ राशि के लोग कन्या और मकर राशि के लोगों के साथ अधिक संगत होते हैं।

[संपादन करें]मिथुन राशि (Gemini or Mithuna): 15 जून से 14 जुलाई

  1. मिथुन राशि वाले बुद्धिमान और मिलनसार होते हैं: ऐसे लोग जीवन में अलग-अलग चीजें पसंद करते हैं और अक्सर यात्रा या साहसिक कार्य पर अनायास निकलकर अपनी नियमित दिनचर्या को बदलना पसंद करते हैं। मिथुन राशि के लोग अपने दोहरे स्वभाव (double nature) के लिए जाने जाते हैं, जो उन्हें विरोधी पक्षों को समझने की अनुमति देता है। ऐसे लोग वाद-विवाद में महान हैं और दुनिया के बारे में उत्सुक हैं।[३]
    Know Your Zodiac Sign According to Hindu Step 3 Version 2.jpg
    • मिथुन राशि का चिन्ह दो बच्चों का है और और नक्षत्र का स्वामी बुध (Mercury) ग्रह है।
    • यदि आप मिथुन राशि से हैं, तो आप तुला और कुंभ राशि के साथ अधिक संगत हैं।

[संपादन करें]कर्क राशि (Cancer Or Karkata): 15 जुलाई से 14 अगस्त तक

  1. कर्क राशि के लोग अपनी गहरी भावनाओं और कलात्मक अभिव्यक्तियों के लिए जाने जाते हैं: ऐसे लोग अक्सर बहुत संवेदनशील होते हैं और दूसरों की भावनाओं की अच्छी समझ रखते हैं, इसलिए वे अक्सर दूसरों की जरूरतों को अपने से पहले रखते हैं। यदि आप कर्क राशि के हैं, तो आप तर्कसंगत तरीके से नहीं बल्कि अपनी भावनाओं से प्रतिक्रिया कर सकते हैं।[४]
    Know Your Zodiac Sign According to Hindu Step 4 Version 2.jpg
    • कर्क राशि को केकड़े (crab) द्वारा दर्शाया जाता है और राशि का स्वामी चंद्रमा है।
    • वृश्चिक और मीन राशि के साथ कर्क राशि सबसे अच्छी होती है।

[संपादन करें]सिंह राशि (Leo or Simha) 15 अगस्त से 15 सितंबर तक

  1. सिंह राशि को अक्सर बहादुर और प्रशंसनीय के रूप में वर्णित किया जाता है: ये कभी भी चुनौती से नहीं भागते और जब भी उनके दोस्तों को उनकी जरूरत होती है, वे हमेशा आगे बढ़ते हैं। सिंह राशि के लोग अक्सर उत्साहित और आशावादी होते हैं, वे जहां भी जाते हैं अपने साथ प्रकाश की किरण लेकर आते हैं। यदि आप सिंह राशि के हैं, तो आपके फ्रेंड्स आपको दबंग और प्रभावशाली के रूप में वर्णित कर सकते हैं।[५]
    Know Your Zodiac Sign According to Hindu Step 5 Version 2.jpg
    • सिंह राशि को शेर के द्वारा दर्शाया जाता है और इस नक्षत्र का स्वामी सूर्य है।
    • यदि आप सिंह राशि के हैं तो मेष और धनु राशि आपके लिए सबसे उपयुक्त रहेगी।

[संपादन करें]कन्या राशि (Virgo or Kanya): 16 सितंबर से 15 अक्टूबर तक

  1. कन्या राशि के जातक अपनी बुद्धिमत्ता और अच्छे संचार कौशल (communication skills) के लिए जाने जाते हैं: इन्हें एक अच्छी चर्चा करना पसंद होता है, लेकिन ये बहुत विनम्र भी होते हैं। कन्या राशि के जातक आमतौर पर समस्याओं का विश्लेषण करना और ऐसे रचनात्मक समाधान निकालना पसंद करते हैं, जिनके बारे में दूसरे लोग सोच भी नहीं सकते। ये लोग मेहनती होते हैं और आमतौर पर उनका करियर सफल होता है।[६]
    Know Your Zodiac Sign According to Hindu Step 6 Version 2.jpg
    • कन्या राशि कौमार्य (virgin) से जुड़ी है और नक्षत्र का स्वामी बुध ग्रह है।
    • यदि आप कन्या राशि के हैं, तो आप सिंह और धनु राशि के साथ अधिक संगत होते हैं।

[संपादन करें]तुला राशि Libra or Tula): 16 अक्टूबर से 14 नबम्बर तक

  1. तुला राशि के लोग स्वभाव से आकर्षक होते हैं और किसी से भी बात कर सकते हैं: ये लोगों की मेजबानी करना पसंद करते हैं और अपने रिश्तों को महत्व देते हैं, चाहे रोमांटिक हो या प्लेटोनिक। ये बहुत ही रचनात्मक लोग होते हैं, लेकिन इन्हें अपने जीवन में संतुलन बनाकर रखना भी पसंद होता है। तुला राशि वालों को रोमांस पसंद होता है, और इनके पास में अपने जीवन में मौजूद सभी लोगों को देने के लिए ढेर सारा प्यार भी होता है।[७]
    Know Your Zodiac Sign According to Hindu Step 7 Version 2.jpg
    • तुला राशि का प्रतिनिधित्व एक पैमाने (scales) द्वारा किया जाता है और इस नक्षत्र का स्वामी शुक्र ग्रह है।
    • तुला राशि मिथुन और कुंभ राशि के लिए सबसे उपयुक्त हैं।

[संपादन करें]वृश्चिक राशि (Scorpio or Vrishchika): 15 नबम्बर से 14 दिसंबर

  1. वृश्चिक राशि वाले भावनाओं में तीव्र और बहुत सहज होते हैं: सहानुभूति रखते हैं और अक्सर दूसरों की भावनाओं को अच्छी तरह महसूस करते हैं, खासकर जब लोगों की बात आती है तो उनका एक मजबूत बंधन होता है। जब एक वृश्चिक राशि वाला व्यक्ति किसी काम को करने की ठान लेता है, तो वह लगभग हमेशा सफल होता है—वृश्चिक राशि के लोग मजबूत इरादों वाले होते हैं और लोगों को निराश करना पसंद नहीं करते हैं।[८]
    Know Your Zodiac Sign According to Hindu Step 8 Version 2.jpg
    • वृश्चिक राशि का चिह्न बिच्छू है और इस नक्षत्र के स्वामी मंगल और प्लूटो हैं।
    • तुला राशि मिथुन और कुंभ राशि के लिए सबसे उपयुक्त हैं।

[संपादन करें]धनु राशि (Sagittarius or Dhanus): 15 दिसंबर से 13 जनवरी

  1. धनु राशि सत्य, ईमानदारी और न्याय के महत्व का संकेत है: इस राशि के लोग अपने हर काम में स्वतंत्र महसूस करना पसंद करते हैं और यह महसूस करने से नफरत करते हैं कि वे किसी चीज में फंस गए हैं। इस राशि के लोग काफी मुखर होते हैं, इतना कि कभी-कभी ये बहुत तीखी बात भी बोल देते हैं, लेकिन ये ऐसा हमेशा दयाभाव से करते हैं। धनु राशि के लोग खेलने और देखने दोनों में ही खेलों का आनंद लेते हैं।[९]
    Know Your Zodiac Sign According to Hindu Step 9 Version 2.jpg
    • धनु राशि वालों का प्रतिनिधित्व एक उड़ने वाले सेंटौर (flying centaur) द्वारा किया जाता है और बृहस्पति द्वारा शासित होता है।
    • यदि आप धनु राशि के हैं तो मेष और सिंह राशि आपके लिए सबसे उपयुक्त रहेगी।

[संपादन करें]मकर राशि (Capricorn or Makara): 14 जनवरी से 11 फरवरी

  1. मकर राशि वाले कड़ी मेहनत करते हैं और विचारशील होते हैं: ये अपनी प्रोफेशनल लाइफ में खुद पर बहुत दबाव डालते हैं और ये अक्सर आशाजनक करियर की राह को चुनते हैं। मकर राशि के लोग फायदे और नुकसान को तौलने में बहुत अच्छे होते हैं और अपने दोस्तों और रोमांटिक पार्टनर को सावधानी से चुनते हैं।[१०]
    Know Your Zodiac Sign According to Hindu Step 10 Version 2.jpg
    • मकर राशि का चिन्ह एक समुद्री बकरी (sea goat) द्वारा दर्शाया गया है और शनि द्वारा शासित है।
    • सिंह और धनु के साथ मकर राशि अधिक अनुकूल है।

[संपादन करें]कुम्भ राशि (Aquarius or Kumbha): 12 फरवरी से 12 मार्च

  1. कुम्भ राशि वाले अपने नए और नए विचारों के लिए जाने जाते हैं: ये नई अवधारणाओं के साथ आने से डरते नहीं हैं, भले ही उनके विचार दूसरों को अजीब भी लगें। कुंभ राशि वाले बहुत मिलनसार होते हैं और इनका आमतौर पर कुछ करीबी दोस्तों के बजाय परिचितों का एक बड़ा समूह होता है। कुम्भ राशि वाले आमतौर पर कला, राजनीति, साहित्य और विज्ञान में अच्छे होते हैं।[११]
    Know Your Zodiac Sign According to Hindu Step 11 Version 2.jpg
    • कुम्भ राशि जल वाहक से जुड़े होते हैं और इस नक्षत्र के शासक ग्रह शनि और यूरेनस हैं।
    • सिंह और धनु राशि के जातकों के साथ कुम्भ सर्वश्रेष्ठ होते हैं।

[संपादन करें]मीन (Pisces or Meena): 13 मार्च से 13 अप्रेल

  1. मीन राशि के जातक आसान और बहुत मददगार होते हैं: ये अक्सर लापरवाह होते हैं और इन्हें दूसरों की भावनाओं की अच्छी समझ रहती है। मीन राशि के लोगों की कल्पनाशक्ति बहुत अच्छी होती है और ये बहुत बुद्धिमान होते हैं। ये बहुत संवेदनशील और मिलनसार लोग होते हैं, जो इन्हें संघर्षों से बचाता है।[१२]
    Know Your Zodiac Sign According to Hindu Step 12 Version 2.jpg
    • मीन राशि का प्रतिनिधित्व मछली के एक जोड़े द्वारा किया जाता है और यह बृहस्पति और नेपच्यून द्वारा शासित होता है।
    • मीन राशि के लोग कर्क राशि और अन्य लोगों के साथ अधिक संगत होते हैं।

[संपादन करें]रेफरेन्स


Viewing all articles
Browse latest Browse all 3120

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>