Quantcast
Channel: आज का "कैसे-करें"लेख
Viewing all articles
Browse latest Browse all 3120

कैसे मोबाइल फ़ोन पर ऑडियो रिकॉर्ड करें

$
0
0

पल भर में ऑडियो रिकॉर्ड कर सकने की आधुनिक स्मार्टफ़ोन्स की क्षमता बहुत सुविधाजनक है, मगर अकसर इसकी अनदेखी की जाती है। आईफ़ोन्स में तथा अनेक एंडरोइड फ़ोन्स में भी आवाज़ रिकॉर्ड करने का ऐप पहले से ही इन्स्टाल किया हुआ होता है। वैसे अनेक प्रकार रिकॉर्ड करने वाले ऐप मुफ्त उपलब्ध हैं, जिनमें और अधिक फीचर भी हो सकते हैं। आप इन ऑडियो रिकॉर्ड करने वाले ऐप्स का इस्तेमाल, अपने विचारों, क्लास के लेक्चरों, मीटिंगों, कंसर्ट्स (concerts) या और भी बहुत कुछ रिकॉर्ड करने के लिए कर सकते हैं।

[संपादन करें]चरण

[संपादन करें]आईफ़ोन

  1. वॉइस मेमो ऐप खोलिए: यह ऐप आपको अपने आईफ़ोन पर ऑडियो रिकॉर्ड करने देता है। यह "एक्स्ट्राज़ (extras)" या "यूटिलिटीज़ (Utilities)" लेबल लगे हुये फोल्डर में हो सकता है।[१]
    365209 1.jpg
  2. नई रिकॉर्डिंग शुरू करने के लिए लाल बटन को टैप (tap) करिए: आपका आई फ़ोन डिवाइस के माइक्रोफ़ोन से तुरंत ही ऑडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर देगा।
    365209 2.jpg
  3. आईफ़ोन के बॉटम को ऑडियो के स्त्रोत की ओर पॉइंट (point) करिए: अपनी रिकॉर्डिंग के सर्वश्रेष्ठ परिणाम पाने के लिए आईफ़ोन के बॉटम को ऑडियो के स्त्रोत की ओर पॉइंट करिए। यह ध्यान रखिएगा कि आपके आईफ़ोन का माइक्रोफ़ोन आपके हाथ से ढक न जाये। माइक्रोफ़ोन यहीं पर होता है। सबसे बढ़िया स्तर पाने के लिए अपने और स्त्रोत के बीच में कुछ दूरी अवश्य बनाए रखिएगा।[२]
    365209 3.jpg
  4. जब आप रिकॉर्डिंग को पौज़ (pause) करना चाहें तब स्टॉप बटन को टैप करिए: रिकॉर्डिंग बटन को फिर से टैप करके आप रिकॉर्डिंग को फिर से शुरू कर सकते हैं। आप जहां से रिकॉर्डिंग फिर से शुरू करना चाहते हैं, उसे एडजस्ट करने के लिए आप टाइमलाइन (timeline) को खींच कर ले भी जा सकते हैं।
    365209 4.jpg
  5. अपनी रिकॉर्डिंग को नया नाम देने के लिए "न्यू रिकॉर्डिंग (New Recording)" लेबल को टैप करिए: आपके सामने एक टेक्स्ट बॉक्स तथा कीबोर्ड आ जाएगा, जिससे आप रिकॉर्डिंग को नाम दे सकते हैं।
    365209 5.jpg
  6. "प्ले (Play)" टैप करके आप रिकॉर्डिंग को फिर से प्ले कर सकते हैं: इससे आप अपनी रिकॉर्डिंग को सेव (save) करने से पहले फिर से सुन सकते हैं। आप जहां से फिर से सुनना शुरू करना चाहते हैं, वहाँ तक जाने के लिए आप टाइमलाइन को वहाँ तक मूव (move) कर सकते हैं।
    365209 6.jpg
  7. क्लिप (clip) को ट्रिम (trim) करने के लिए "एडिट (Edit)" बटन को टैप करिए: एडिट बटन एक नीले बॉक्स की तरह दिखता है जिसके दो कोनों से लाइनें निकाल रही होती हैं, और यह रिकॉर्डिंग के नाम के दाईं ओर स्थित होता है।
    365209 7.jpg
    • रिकॉर्डिंग के जिस भाग को आप हटाना चाहते हैं, सेलेक्शन बार को टैप करके वहाँ तक खींच कर ले जाइए। उस सेक्शन को डिलीट करने के लिए "डिलीट" बटन टैप करिए या शेष सभी कुछ डिलीट करने के लिए ट्रिम (trim) बटन दबाइए।
      365209 7b1.jpg
  8. जब आप अपनी रिकॉर्डिंग से संतुष्ट हो जाएँ तब "डन (Done)" बटन दबाइए: अगर आपने अपनी रिकॉर्डिंग को कोई नाम नहीं दिया है, तब आपको प्रॉम्प्ट किया जाएगा कि आप उसे नाम दें।
    365209 8.jpg
  9. अपनी रिकॉर्डिंग को प्ले करिए: आपकी सभी रिकॉर्डिग्स वॉइस मेमो ऐप में सूचीबद्ध होंगी। प्लेबैक कंट्रोल्स को खोलने के लिए किसी एक को टैप करिए। सामने आने वाले शेयर बटन को टैप करके आप इसे किसी को भेज सकते हैं, एडिट बटन से ट्रिम कर सकते हैं, और ट्रेशकैन (Trashcan) से उसे डिलीट कर सकते हैं।
    365209 9.jpg
  10. ऑडियो रिकॉर्ड करने के लिए किसी दूसरे ऐप का इस्तेमाल करिए: आईफ़ोन ऐप स्टोर में अनेक प्रकार के रिकॉर्डर उपलब्ध हैं, जिनमें शायद अधिक फ़ीचर्स हों या ऐसे फ़ीचर्स हों जो आपके अधिक काम आ सकें। ऑडियो रिकॉर्डिंग ऐप्स की बड़ी सूची देखने के लिए ऐप स्टोर खोलिए और "वॉइस रिकॉर्डर" खोजिए। यह देखने के लिए कि क्या ऐप आपके काम के हैं, उनके रिव्यू अवश्य पढ़ लीजिये।
    365209 10.jpg
    • रिकॉर्डर ऐप्स से आपको बहुत कुछ करने को मिल सकता है जैसे प्रभाव जोड़ना, आउटपुट को विभिन्न फ़ाइल फॉर्मेट में सेव करना, स्तरों को एडजस्ट करना वगैरह।

[संपादन करें]एण्ड्रोइड

  1. अपनी डिवाइस पर वॉइस रिकॉर्डिंग ऐप खोजिए: प्रत्येक एण्ड्रोइड डिवाइस अलग होती है, और प्रत्येक कैरियर जिसके जरिये से आप साइन करते हैं अलग ऐप्स लोड करते हैं। इसके कारण, जैसे कि iOS के लिए एक ही स्टैण्डर्ड वॉइस रिकॉर्डर ऐप होता है, वैसा एण्ड्रोइड में नहीं होता है। आपकी डिवाइस में पहले ही कोई ऐप इन्स्टाल्ड भी हो सकता है या हो सकता है कि आपको खुद ही उसको डाउनलोड करना पड़े।
    Record Audio on a Mobile Phone Step 11.jpg
    • ऐसे ऐप्स की खोज करिए जिन पर "रिकॉर्डर," "वॉइस रिकॉर्डर," "मेमो," "नोट्स" वगैरह का लेबल लगा हो।
  2. गूगल प्लेस्टोर से रिकॉर्डर ऐप को डाउनलोड कर लीजिये: अगर आपको अपनी डिवाइस में पहले से ही वॉइस रिकॉर्डर ऐप इन्स्टाल नहीं किया गया हो, तब आप गूगल प्ले स्टोर से जल्दी से उसे डाउनलोड कर सकते हैं। अनेक रिकॉर्डर ऐप तो मुफ़्त भी होते हैं।
    Record Audio on a Mobile Phone Step 12.jpg
    • गूगल प्लेस्टोर खोलिए और "वॉइस रिकॉर्डर" खोजिए।
    • परिणामों की सूची में देखिये कि क्या कोई ऐसा ऐप है जो आपके काम का है। बहुत सारे ऑडियो रिकॉर्ड करने वाले ऐप्स उपलब्ध हैं, जिनमें से कुछ तो मुफ़्त होते हैं और कुछ को ख़रीदा जा सकता है। ऐप की लोकप्रियता जानने के लिए उसकी स्टार रेटिंग देखिये। उसके बारे में विस्तार से, जैसे यूज़र्स के विचार और स्क्रीनशॉट, जानने के लिए, ऐप को टैप करिए।
    • जब आपको ऐसा ऐप मिल जाये जिसे आप चला कर देखना चाहते हैं तब "इन्स्टाल" बटन दबाइए। अगर ऐप की कीमत देनी होगी तब आपको "इन्स्टाल" पर टैप करने पहले मूल्य पर टैप करके उसकी कीमत चुकानी होगी।
  3. अपने वॉइस रिकॉर्ड करने वाले ऐप को लॉंच (launch) करिए: जब आपको ऐप मिल जाये या आप उसे डाउनलोड कर लें, तब उसे अपनी ऐप ड्रावर में खोज लीजिये और उसे खोलने के लिए टैप करिए। आपके होम स्क्रीन के बॉटम में स्थित ग्रिड बटन को टैप करके ऐप ड्रावर खोली जा सकती है। चूंकि प्रत्येक ऐप के लिए रिकॉर्ड इंटरफ़ेस अलग तरह का होगा इसलिए इसके आगे यह सेक्शन केवल एक जनरल गाइड है।
    Record Audio on a Mobile Phone Step 13.jpg
  4. नई रिकॉर्डिंग शुरू करने के लिए रिकॉर्ड बटन को टाइप करिए: जब आप अपने नए रिकॉर्डर ऐप को लॉंच करेंगे, तब सामान्यतः आपको नए रिकॉर्डिंग स्क्रीन या वैसी ही किसी चीज़ पर ले जाया जाएगा। हो सकता है कि पहले यह ऐप आपको अपनी पहले से की हुई रिकॉर्डिंगों पर ले जाये।
    Record Audio on a Mobile Phone Step 14.jpg
  5. अपने एंडरोइड फ़ोन के बॉटम को ऑडियो के स्त्रोत की ओर पॉइंट करिए: अधिकांश एंडरोइड डिवाइसों में माइक्रोफ़ोन बॉटम में ही होता है। यह सुनिश्चित कर लीजिएगा कि रिकॉर्ड करते समय माइक्रोफ़ोन आपके हाथों से ढक न जाये।
    365209 15.jpg
  6. रिकॉर्ड करते समय पौज़ करने के लिए पौज़ बटन को टैप करिए: आम तौर पर अपनी रिकॉर्डिंग को पूरा किए बिना भी उसे पौज़ कर सकते हैं, जिससे कि आप जब चाहें तब रिकॉर्डिंग करना फिर से शुरू कर सकते हैं।
    Record Audio on a Mobile Phone Step 16.jpg
  7. अपनी रिकॉर्डिंग समाप्त करने के लिए स्टॉप बटन को दबाइए: इससे आम तौर पर आपकी रिकॉर्डिंग आपकी डिवाइस में सेव हो जाएगी, मगर यह आपके इस्तेमाल किए जाने वाले ऐप पर निर्भर करेगा।
    Record Audio on a Mobile Phone Step 17.jpg
  8. रिकॉर्डिंग को एडिट करिए: अधिकांश रिकॉर्ड करने वाले ऐप्स में बेसिक एडिट करने के फ़ंक्शन्स होते हैं, जिससे आप अनावश्यक हिस्सों की काट छाँट कर सकते हैं। सामान्यतः जब आप रिकॉर्डिंग पूरी कर लेंगे तब एडिट बटन सामने आयेगा।
    Record Audio on a Mobile Phone Step 18.jpg
  9. अपनी रिकॉर्डिंग को साझा करिए: अपनी रिकॉर्डिंग को किसी को भेजने के लिए अपने मेसेज भेजने वाले ऐप का इस्तेमाल करके, शेयर बटन को टैप करिये। अधिकांश रिकॉर्डर WAV या MP3 फॉर्मेट में प्ले किए जा सकते हैं, जो कि किसी भी डिवाइस पर प्ले किए जा सकते हैं।
    Record Audio on a Mobile Phone Step 19.jpg

[संपादन करें]विंडोज़ फ़ोन

  1. वननोट (OneNote) खोलिए: जल्दी से वॉइस मेमो रिकॉर्ड करने केलिए आप पहले से बिल्ट इन (built in) वननोट ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको अपनी ऐप सूची में वननोट ऐप मिल सकता है।
    365209 20.jpg
  2. "+" बटन को टैप करिए: इससे आपके वननोट में एक नया नोट बन जाएगा।[३]
    365209 21.jpg
  3. नोट की बॉडी के अंदर टैप करिए, और उसके बाद "ऑडियो" बटन दबाइए: यह एक माइक्रोफ़ोन जैसा दिखता है। वननोट तुरंत रिकॉर्ड करना शुरू कर देगा।
    365209 22.jpg
  4. जब आप जो कुछ भी रिकॉर्ड करना चाहते हैं, वह पूरा हो जाये, तब स्टॉप बटन दबाइए: ऑडियो आपके नोट की बॉडी में रिकॉर्ड हो जाएगा।
    365209 23.jpg
  5. अपने रिकॉर्ड किए हुये ऑडियो नोट को सुनने के लिए "प्ले" बटन को टैप करिए: आपके ऑडियो को वापस प्ले किया जाएगा।
    365209 24.jpg
  6. अगर आपको कुछ अतिरिक्त विकल्प भी चाहिए हों तब किसी दूसरे रिकॉर्डिंग ऐप को डाउनलोड कर लीजिये: वननोट में आपकी ऑडियो रिकॉर्डिंग की एड्वान्स्ड एडिटिंग (advanced editing) या उसे साझा करने के विकल्प उपलब्ध नहीं होते हैं, इसलिए अगर आपको कुछ अधिक रोबस्ट (robust) रिकॉर्डर की आवश्यकता होगी तब आपको उसे विंडोज़ स्टोर से डाउनलोड करना पड़ेगा। वहाँ पर विभिन्न प्रकार के रिकॉर्ड करने वाले ऐप्स उपलब्ध होते हैं। लोकप्रिय ऐप्स में निम्न शामिल हैं:[४]
    365209 25.jpg
    • वॉइस मेमो
    • मिनी रिकॉर्डर
    • अल्टीमेट रिकॉर्डर

[संपादन करें]रेफरेन्स


Viewing all articles
Browse latest Browse all 3120

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>