Quantcast
Channel: आज का "कैसे-करें"लेख
Viewing all articles
Browse latest Browse all 3120

कैसे टीवी को मापे

$
0
0

अब एक पतली,आधुनिक और नई टीवी खरीदने का समय आ गया है। और आप यह सुनिश्चित करना चाहते हैं की आप जानते हैं की टीवी को कैसे मापे ताकि आप इसे कैबिनेट में या दो वस्तुओं कें बीच में लगा सके। टीवी को नापना, जूते की लेस बांधने जितना आसान हैं, लेकिन थोड़ी सी अतिरिक्त जानकारी,आपकी उत्तम टीवी की खोज को और आसान कर सकती हैं।

संपादन करेंचरण

संपादन करेंमापना

  1. निर्माताओं के द्वारा उपयोग की जाने वाली माप को पाने के लिए टीवी को तिरछा, कोने से कोने तक मापें: आप सोचते होंगे की 32 इंच (81 सेमी) टीवी, 32 इंच चौड़ी होती हैं, दाहिनी तरफ के तल से बाएँ तरफ के तल तक। लेकिन ऐसा नहीं हैं। एक 32 इंच टीवी, बाएँ तल से दाहिनी ओर ऊपर, या दायें तल से बाएँ ओर ऊपर तक 32 इंच (81 सेमी) होती हैं।
    Measure a TV Step 1 Version 5.jpg
  2. स्क्रीन से स्क्रीन मापें, पैनल से पैनल नहीं: कुछ लोग टेप चलाने में गलती करके पैनल के बाहरी कोने से, फ्रेम से, या पैनल के विपरीत वाले कोने से मापते हैं। यह आपको एक गलत आंकड़े देगा। इसके बजाये, विपरीत कोने में, जहां स्क्रीन खत्म होती हैं, वहाँ से मापना शुरू करते हुये दूसरे विपरीत कोने तक, जहां स्क्रीन खत्म होती हैं वहाँ तिरछा मापें। क्योकीं टीवी का पैनल स्क्रीन से बड़ा होता है। पैनल से पैनल तक मापना अंत में आपको गलत संख्या देगा।
    Measure a TV Step 2 Version 5.jpg

संपादन करेंतंग जगह पर लगाना

  1. टीवी सेट की पूरी गहराई, ऊंचाई और चौड़ाई को मापें: पूरे टीवी का आकार मापें (पैनल को मिला कर) न की सिर्फ स्क्रीन का, यदि आप अपनी नई टीवी को मौजूदा जगह या मनोरंजन केंद्र पर ही लगाने का सोच रहे हैं, तो ये माप आपके काम में आयेंगे।
    Measure a TV Step 3 Version 5.jpg
  2. जब आप टीवी तंग क्षेत्र में लगा रहे हैं तो कुछ अतिरिक्त जगह छोड़े: जैसे आप एक 46 इंच (117 सेमी) की टीवी खरीदने का सोच रहे हैं। यह लगभग 44.5 इंच (113 सेमी) चौड़ी और 25 इंच (63.5 सेमी) लंबी हैं। यह तकनीकी रूप से आपके मनोरंजन केंद्र में लग सकती हैं, जो की 45 इं लंबा और 45 इंच चौड़ा है, लेकिन ये फंसा हुआ लगेगा जो की दिखने में बिलकुल अच्छा नहीं लगेगा। इसके बजाये, एक 40 इंच (102 सेमी) की टीवी चुने, यदि आप इसे अपने मनोरंजन केंद्र के अंदर लगाने का इरादा रखते हैं।
    Measure a TV Step 4 Version 5.jpg

संपादन करेंअभिमुक्ता(aspect)अनुपात

  1. अभिमुक्ता अनुपात को समझें की कैसे यह टीवी के आकार से संबन्धित हैं: अभिमुक्ता अनुपात प्रदर्शित की गई या दिखाई गई छवि की चौड़ाई और ऊंचाई का अनुपात हैं। पुराने, स्टैंडर्ड टीवी मॉडल और नए, वाइड स्क्रीन मॉडलो के बीच अंतर हैं, अधिकांश स्टैंडर्ड टीवी अपनी स्क्रीन के लिए अभिमुक्ता अनुपात 4:3 लेती हैं, इसका मतलब प्रत्येक 4 इंच चौड़ी स्क्रीन के लिए ,आपके पास 3 इंच की ऊंचाई हैं। नए वाइड स्क्रीन वाली टीवी समान्य रूप से अभिमुक्ता अनुपात 16:9 लेती हैं, इसका मतलब 16 इंच की चौड़ाई के लिए, आपके पास 9 इंच कीं ऊंचाई हैं।
    Measure a TV Step 5 Version 5.jpg
    • एक स्टैंडर्ड (4:3) टीवी और वाइड स्क्रीन (16:9) टीवी के माप एक जैसे हो सकते हैं, लेकिन दोनों के लिए 32 इंच की स्क्रीन का कुल क्षेत्रफल अलग होगा। स्टैंडर्ड टीवी की स्क्रीन का क्षेत्र बड़ा और ज़्यादा चौकोर होगा, जबकि वाइड स्क्रीन टीवी की छवि ज्यादा हॉरिजॉन्टल (आड़ी) होगी।
    • ज्यादा से ज्यादा दर्शको को फिल्मों की ओर आकर्षित करने के प्रयास से, जब टीवी निर्माताओं ने अभिमुक्ता अनुपात में बदलाव करना शुरू किए तब वाइड स्क्रीन टीवी का निर्माण हुआ।[१]वाइड स्क्रीन (16:9) का अभिमुक्ता अनुपात अधिक बड़ी तस्वीर के साथ ही उभरी हुई पृष्ठभूमि दिखाने का मौका देता हैं।
  2. एक सरल गणना करें जिसमे की स्टैंडर्ड टीवी और वाइड स्क्रीन टीवी के आकार की तुलना को प्रदर्शित किया हो: यदि वर्तमान में आपके पास 4:3 की टीवी हैं, और आप 4:3 स्क्रीन को ही वाइड स्क्रीन वाली टीवी में देखना जारी रखना चाहते हैं, तो पुरानी टीवी के मॉडल के विकर्ण की लंबाई को 1.22 से गुना करें। जो परिणाम आएगा, उतनी वाइड स्क्रीन टीवी के तिरछे में स्क्रीन का आकार होना चाहिए, पुराने टीवी मॉडल के बराबर होने के लिए।
    Measure a TV Step 6 Version 4.jpg
    • आपके पास एक 40 इंच (102 सेमी) की टीवी, जिसका अभिमुक्ता अनुपात 4:3 हैं, लेकिन आप इसे अपग्रेड करने के बारे में सोच रहे हैं, और आप अपने स्क्रीन का आकार छोटा नहीं करना चाहते हो, तो आपको 4:3 को बिना छोटे हुए देखने के लिए कम से कम 50 इंच (127 सेमी) की स्क्रीन लेने की आवश्यकता हैं। इसका कारण यह है, 1.22 x 40 = 49। आमतौर पर 49 इंच की टीवी नहीं बनती, तो आपको 50 इंच (127 सेमी) की टीवी लेने की आवश्यकता है।
  3. अपने टीवी के आकार के अनुसार बैठने योग्य दूरी को जाने: एक बार आपकी टीवी का आकार निर्धारित हो जाए, तो सिर्फ कितनी दूरी पर बैठना हैं, यह चुनना ही बाकी रह जाता हैं। इस गाइड का पालन करें, [२] जब बैठने की व्यवस्था बनाए:
    Measure a TV Step 7 Version 4.jpg
Screen Viewing Distance
27" 3.25 - 5.5'
32" 4.0 - 6.66'
37" 4.63 - 7.71'
40" 5.0 - 8.33'
46" 5.75 - 9.5'
52" 6.5 - 10.8'
58" 7.25 - 12'
65" 8.13 - 13.5'
Measure a TV Step 7 Version 3.jpg

संपादन करेंस्रोत और उद्धरण


Cite error <ref> tags exist, but no <references/> tag was found


$2

Viewing all articles
Browse latest Browse all 3120

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>