Quantcast
Channel: आज का "कैसे-करें"लेख
Viewing all articles
Browse latest Browse all 3120

कैसे गर्लफ्रेंड बनाएँ

$
0
0

क्या आप ऐसी लड़की पाने की आशा कर रहे हैं, जिसके साथ आप स्थिर रिश्ते में रह पायें? यह लेख आपको ऐसी चीजें बताएगा, जिन्हें आजमा कर आपको किसी लड़की के साथ रहने में मदद करेगी।

संपादन करेंचरण

संपादन करेंलड़कियों से मिलना

  1. सहज रहें: आपको बहुत ज्यादा कूल या बहुत सख्त रहने की जरूरत नहीं, बस सामान्य रहें। गर्लफ्रेंड की तलाश के लिए कोई निर्धारण ना करें, अन्यथा आप लड़कियों के लिए बेताब व्यक्ति की तरह नजर आयेंगे। आत्मविश्वास और आत्म निर्भरता पुरुष के सबसे सेक्सी गुण हैं। यदि आप हर लड़की से अपने साथ कहीं बाहर जाकर मुलाक़ात करने के लिए विनती करते हैं, तो दोनों में से कोई भी गुण आप में नजर नहीं आ रहे हैं।
    Get a Girlfriend Step 1 Version 2.jpg
    • गर्लफ्रेंड के बजाय पहले उसे अच्छे दोस्त बनायें। इसका मतलब है कि आपको ज्यादा से ज्यादा लड़कियों से बात करनी चाहिए, नाकि सिर्फ आपको आकर्षित करने वाली लड़कियों से ही बात करनी चाहिए। लड़कियों से अच्छी दोस्ती करने से आपको उनके साथ बातचीत करना सीखने में मदद मिलेगी। साथ ही आप यह भी जान पायेंगे कि वे सामान्यतः किस तरह सोचती हैं। सबसे जरूरी, आप बेताबी से गर्लफ्रेंड की तलाश करते समय खुद को कम अकेला महसूस करेंगे।
  2. किसी की सहायता करें: यह आपकी पहचान वाली लड़की हो या कमरे में कोई और लड़की है, क्या वह कोई भारी सामान उठा रही है? तो उससे कहें “क्या मैं आपकी मदद करता हूँ” और उसके लिए सामान उठा दें। क्या कहीं उसके पैसे कम पड़ गये? तो उन्हें कुछ रूपये उधार दे दे ताकि वे भोजन कर पायें। अपने बाद निकलने वाले व्यक्ति के लिए दरवाजा खुला रखें, भले ही वे वहां तक ना पहुंचे हों। दूसरे शब्दों में, दयालु और उदार व्यक्ति बनें। ना केवल उसका ध्यान आकर्षित करने के लिए, बल्कि खुद को अपने प्रति अच्छा महसूस कराने के लिए ये कार्य करें। बनावटी ना बनें और केवल जब वह आसपास हो तो ही अच्छे काम ना करें। लोगों की हर वक़्त कई तरह से मदद करें। वह और उसे जानने वाले लोग इस पर जरूर गौर करेंगे, और जब आपकी लोगों से बातचीत होगी, तो लोग कहेंगे "वह बहुत ही अच्छा व्यक्ति है!" और वह लड़की सोचने लगेगी "हाँ...वह अच्छा व्यक्ति है।"
    Get a Girlfriend Step 2 Version 2.jpg
  3. नियमित रूप से लड़कियों के बोलने के तरीके पर गौर करें: यदि आपको कोई लड़की आकर्षित करती है, तो उसके पास जाएँ और बात करें (समय क्या है इससे कोई फर्क नहीं पड़ता) और ऐसा प्रतिदिन करें। यदि आप एक दिन जाते हैं और फिर कई दिनों तक बात नहीं करते हैं, तो इससे काम नहीं बनेगा। रोज जाकर लड़कियों के समूह से बात करें। सुपरमार्केट, लाइब्रेरी, सामाजिक कार्यक्रम और कोई भी ऐसी जगह जहाँ आपको लगे लड़कियां हो सकती हैं, वहां नियमित रूप से जाएँ।
    Get a Girlfriend Step 3 Version 2.jpg
  4. असफल होने के डर से बचें: याद रखें अस्वीकार किये जाने का डर बेकार का है। यदि आप किसी अच्छी लड़की को देखते हैं, तो जाकर उससे बात करें। उस तक अपनी मंशा तुरंत पहुचाएं। चाहे कुछ भी हो पीछे ना हटें, जाकर कहें "हाय, तुम अच्छी दिखती हो और मैं यहाँ यह जानने के लिए आया हूँ, कि तुम असल में कौन हो" आपको एक गर्लफ्रेंड की तलाश है, नाकि ऐसी फ्रेंड कि जो गर्ल हो।
    Get a Girlfriend Step 4.jpg
  5. बहाने बनाने के लिए खुद को मौका ना दें: कोई मस्त लड़की देखने पर इस तरह के बहाने ना बनाएं कि “शायद उसका कोई बॉयफ्रेंड होगा', 'वह फोन पर बात कर रही है' या 'वह जॉगिंग कर रही है', 'अरे यार मैं बहुत बुरा दिखता हूँ'। विश्वास मानिए कि उससे बात ना करने का कोई वाजिब बहाना नहीं है। सबसे बुरा क्या होगा, कि वो कि ना कहेगी और दूर चली जायेगी। इसमें बेहतर बनने के लिए आपको बार-बार प्रयास करने होते हैं।
    Get a Girlfriend Step 5 Version 2.jpg
  6. मजे करते रहें: यह बहुत ही जरूरी है। लड़की से बात करते वक़्त या उसकी तलाश करते वक़्त यदि आप ऐसा करने का लुफ्त नहीं उठा रहे हैं, तो आप शायद इस बात को बहुत गंभीरता से ले रहे हैं। लेकिन यदि आप इसका लुफ्त लेते हैं, तो आपको अस्वीकार किये जाने के परिणाम की कोई चिंता नहीं होगी और आप एक मस्तमौला और मजाकिया लड़के की तरह खुद को रख पायेंगे।
    Get a Girlfriend Step 6.jpg
  7. खुद को सबसे आगे रखें: यदि आपको उसकी कही किसी बात पर हंसी नहीं आती है, तो सिर्फ उसके हँसने के कारण ना हँसें। आप जो नहीं हैं, वह बनने का प्रयास ना करें।
    Get a Girlfriend Step 7 Version 2.jpg
  8. नेटवर्क: जितने ज्यादा लोगों से आप मिलते हैं, आपके पास चुनने के लिए लोगों का उतना ही बड़ा क्षेत्र रहेगा। किससे मिले या उससे किस तरह मिलें, इस बारे में बहुत कानूनी ना बनें, हो सकता है कि सड़क पर जा रहे बूड़े व्यक्ति की आपके उम्र की खूबसूरत ग्रांडडॉटर हो या कल रात की पार्टी में मौजूद उस परेशान सी लड़की की कोई दोस्त आपके लिए परफेक्ट हो।
    Get a Girlfriend Step 8 Version 2.jpg
    • बाहर जाकर अपने पसंद की हॉबी में भाग लें। यदि आपको नहीं पता कि लोगों से किस तरह मिलना शुरू करते हैं, तो ऐसी गतिविधियों में भाग लें, जिनमें आपको आनंद आता हो। फोरम देखें, संगीत सुनें, क्लासिफाइड देखें और स्थानीय कार्यक्रमों या मीटिंग की सूची पर नजर डालें, जो समान रुचि और जुनून वाले लोगों को आकर्षित करते हों। आप नई रुचियों और गतिविधियों को भी खोज सकते हैं। हो सकता है कि आपको नई हॉबी और गर्लफ्रेंड एक साथ मिल जाए। इंटरनेट पर पूरी तरह निर्भर ना रहें।
  9. अपने लुक के प्रति सावधान रहें: इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि लड़कियां कितना ध्यान देंगी, लेकिन डेटिंग में लुक्स का अहम हिस्सा है। बेकार की शारीरिक दशा, साँसों की गंध और चिपचिपे, आड़े-टेड़े बाल ज्यादातर महिलाओं को आकर्षक नहीं लगते। नियमित नहायें, दिन में दो बार ब्रश करें और शरीर को सही आकार में रखें। हालांकि आपको सबसे अच्छा दिखने वाला व्यक्ति नहीं बनना है, लेकिन आपको फर्स्ट इम्प्रेशन जरूर बनाना है।
    Get a Girlfriend Step 9.jpg
    • अपने कपड़ों पर ध्यान दें। आपको स्टायलिश बनने की जरूरत नहीं है, लेकिन साफ़-सुथरे, बिना सलवटों वाले कपड़े पहनना हमेशा अच्छे रहता है। रोज एक ही कपड़े पहनने से बचें, ख़ासतौर पर तब जब ये कपड़े स्वेट-पेंट्स (sweat-pants) हों।
    • आपको अधिक आकर्षित बनाने में एक और बात शारीरिक दिखावट भी है, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। साथ ही आप अधिक आकर्षक और विश्वस्त बनेंगे। साहसिकता हमेशा अच्छी नहीं होती, लेकिन अपने अच्छे गुणों को जानने से खुद की मार्केटिंग करना बेहतर रहता है।
  10. लड़कियों की तारीफ़ करें: खुद को चुनौती दें कि किसी लड़की में कुछ खूबसूरत खोजना है। जो शारीरिक नहीं होना चाहिए, यह उसका हुनर या कौशल, या कोई प्रशंसा योग्य विशेषता हो सकती है। इसे पहचानना व किसी या हर लड़की के लिए व्यक्त करने से आप लड़कियों को अधिक आकर्षित करेंगे और लड़कियां आपके प्रति आकर्षित होंगी।
    Get a Girlfriend Step 10 Version 2.jpg

संपादन करेंगर्लफ्रेंड बनाना

  1. बातूनी बनें: रोजाना एक समान घिसी पिटी बातें, अथवा किसी वैज्ञानिक, राजनितिक विषयों पर बात करने से बचें। किसी व्यक्ति के साथ रिश्ता बनाने का सबसे अच्छा तरीका दिल से व्यवहार करना और उस पल को पूरी तरह जीना है। आप जो कहते हैं वह महत्वपूर्ण नहीं है, जितना कि वह बात कहने का तरीका महत्वपूर्ण हैं।[१] संदेह की स्थिति में, बस “हाय” कहें।
    Get a Girlfriend Step 11 Version 2.jpg
    • लड़की के संपर्क में आने के लिए, आपको पहले उससे "संपर्क तोड़ना" होगा। इससे लड़की का आप पर अचानक ध्यान जाएगा और उसे आपकी कमी खलेगी।
  2. उसे हंसाएं: अच्छे हास्य स्वभाव वाले व्यक्ति को लड़कियां पसंद करती हैं, अच्छा हास्य स्वभाव होना हल्का-फुल्का रहने और खुद को शांत रखने की कुंजी है। दूसरे लोगों की बुराई के इरादे से कभी मजाक ना करें, केवल एक दायरे में मजाक करना ज्यादा बेहतर रहता है। बनावटी बनने का प्रयास ना करें।
    Get a Girlfriend Step 12.jpg
    • इस बारे में चिंता ना करें कि वह आपको मजाकिया समझती है या नहीं, आप जानते हैं क्यों? यदि वह आपके साथ नहीं हंस सकती है, तो फिर यह वह लड़की नहीं है, जिसके साथ आप काफी वक़्त गुजारना चाहते हैं। और किसे पता है? कोई और लड़की हो सकती है- जिस पर आपने पहले कभी गौर ना किया हो, जो आपकी बातों पर बहुत हंसती है। तो शायद वह लड़की आपकी सही साथी हो सकती हैं।
  3. फ़्लर्ट (flirt): अपनी दोस्ती को थोड़ा फ्लर्ट वाला बनाये रखें, जिससे यह लड़की आपके दोस्तों की सूची में ना जुड़ जाये। इसका अर्थ यह नहीं कि आपको यह अपनी सभी गर्लफ्रेंड के साथ आजमाना है, लेकिन थोड फ्लर्ट करके आपको उन्हें यह बताने में मदद मिलेगी कि आप एक लड़के हैं, नाकि उसके एक और अच्छे दोस्त। भले ही उनकी रुचि आप में ना हो, वे आपकी दोस्त तो बन ही सकती हैं।
    Get a Girlfriend Step 13 Version 2.jpg
    • उसे स्पर्श करें। “स्पर्श करने” का थोड़ा जोखिम उठायें। क्रीपी बनें, बिना प्लेफुल हुए, उनकी कोहनी को पकड़ें या भीड़ में उसे रास्ता बताने लिए उसकी पीठ पर हाथ रखें। यदि वह कुछ हंसी-मजाक वाली बात कहती है, तो उसका ऊपरी हाथ पकड़ लें इत्यादि। यह सब पसंद ना आने पर वह आपको बता देगी। लोगों को स्पर्श करना बताता है कि वे आपको आकर्षक लगते हैं और यह भी कि आपको आत्मविश्वासी दिखाता हैं। ये दोनों ही बातें किसी को आपकी ओर अधिक आकर्षित महसूस करा सकती हैं।

संपादन करेंगर्लफ्रेंड बनाना

  1. वार्तालाप पूर्ण करना: आप जिस लड़की से बात करते हैं, वह आपको पसंद है, तो इस बातचीत को ख़त्म आप स्वयं करें। ऐसा करने से आपकी बातचीत सुस्त होने से बचती है, उसे दिखाना कि आप व्यस्त (बहुत ज्यादा जरूरतमंद या बेताब नहीं) है और सकारात्मक अंत के साथ आपको बात बंद करने की अनुमति मिल जाती है। बस इतना कहें कि “मुझे जाना है” तुमसे बात करके अच्छा लगा। क्या इस बातचीत को कॉफ़ी के साथ आगे जारी रखना चाहेंगे? यदि इस पर वह हाँ कहती है, तो उसका फोन नंबर लें और आगे बढ़ें। यदि वह ना कहे, तो कोई बात नहीं। वह इकलौती ऐसी लड़की नहीं है, जो आपको रास्ते में मिलेगी।
    Get a Girlfriend Step 14.jpg
  2. मुखर बनें: ज्यादातर महिलायें पहल करने वाले पुरुषों को पसंद करती हैं, कम से कम डेटिंग की शुरुआत के मामले में तो ऐसा ही है। मिलने की तारीख तय करने के लिए उसे फोन करने पर अपने दिमाग में कम से कम दो आकर्षक विकल्प रखें। उसे फोन करके अपनी वैकल्पिक प्राथमिकता बिना बताये यह ना कहें कि वह क्या चाहती है। अन्यथा उसे लगेगा कि आप आलसी हैं और आप ज्यादा रुचि नहीं ले रहे हैं।
    Get a Girlfriend Step 15.jpg
    • उदाहरण के लिए, अगर आप उससे बात करते हैं और बीच में मिलने का विषय आ जाता है, तो कुछ इस तरह कहें: "अच्छा, मैंने सोचा कि हम शहर के बाहर बने उस शानदार रेस्टोरेंट में जा सकते हैं... और मैं मॉल में बने नए बॉलिंग सेंटर पर भी जाना चाहता हूँ... क्या तुम्हारे दिमाग में भी कुछ था?" अगर उसे आपका कोई एक विकल्प पसंद आता है, तो वह आपको बता देगी, और यदि नहीं आता है वह आपसे कोई दूसरी जगह के लिए कहेगी और आप अपनी मुखरता दिखा देंगे। यदि वह हाँ कहे तो कोई चिंता नहीं, बस दो में से किसी एक विकल्प को चुन लीजिये।
  3. दयालु बनें: सिर्फ आपका ध्यान पाने के लिए नहीं, प्यार पाने को ऐसा करें। लड़कियां आपकी सोच से ज्यादा संवेदनशील होती हैं। आपकी कोई कठोर बात इसका कारण हो सकती है कि वे फिर आपसे फिर कभी बात ना करें। इसके बजाय उसने जो अच्छा किया उसकी तारीफ़ करें या यदि वह गलती करे, तो सहानुभूतिमय बनें। लेकिन कटु ना बनने के प्रति सावधानी बरतें।
    Get a Girlfriend Written by a Girl Step 2.jpg
  4. पीछा करें: यदि आप किसी ऐसी लड़की से मिलते हैं, जो आपमें रुचि दिखाती है, तो उसका पीछा करें। यदि आप भी उसे वापस पसंद करते हैं, तो उससे पूछने की इच्छा व विश्वास रखें। पहली बार में ही पैनी नजर रखें। ऐसा लड़का जो हमारी पहली आकस्मिक मुलाक़ात में ही कैंडल लाइट डिनर की तैयारी की बात करता है, तो वह क्रीपी लग सकता है। स्कूल या काम के बाद उसे कॉफ़ी के लिए बाहर ले जाने का प्रयास करें। यदि वह ना कहे तो या वह तैयार नहीं है या आपको पसंद नहीं करती है। उस पर जोर ना दें, इससे वह और दूर हो जायेगी, बल्कि उसके द्वारा रोमांटिक रुचि दिखाने तक फ्रेंडली बने रहें और फिर प्रयास करें।
    Get a Girlfriend Written by a Girl Step 4.jpg
  5. साथ कहीं बाहर जाएँ: ऐसी लड़की से मिलने पर, जिससे आपको सच्चा जुड़ाव महसूस होता है। यदि आप ऊपर वाली बातें ठीक से कर पाए हैं, तो संभवतः उसकी रुचि आपमें पहले से होगी। अब बस आपको इसे पूरा करना है। उसे एक कप कॉफ़ी पीने के लिए बाहर चलने को बुलाएं। उसे पिक करने, साथ चलने या साथ में बस पकड़ने की पेशकश करें। यह न केवल विनम्रता है, बल्कि इससे आप दोनों को रास्ते के दौरान अधिक बात करने का मौका भी मिलेगा।
    Get a Girlfriend Step 16 Version 2.jpg
    • चेट या मैसेज करके उससे ना पूछें। उसे कॉल करें या व्यक्तिगत रूप से पूछें। छोटी सी झलक भी लड़कियों के लिए काफी मायने रखती है और इससे यह पता चलता है कि आप उसे पाने के लिए किसी ल्दबाजी में नहीं है।
    • भुगतान करने की पेशकश करें। इस डेट पर जाने पर भुगतान की आशा रखें। इससे आपका शिष्टाचार दिखता हैं और लड़की को बताएं कि आप चीप नहीं हैं। वह जरूर विरोध करेगी, लेकिन इसके बारे में वह भी काफी समझदार है।
  6. जॉब इंटरव्यू की कल्पना करें: लड़कों के बीच में यह बहुत बड़ा अंतर होता है, जो जॉब के लिए तुरंत सही से तैयार हो जाते हैं और वे जानते हैं कि कंपनी जो उन्हें ऑफर करने वाली है, उससे ज्यादा कंपनी को ऑफ़र के लिए उनके पास है। लेकिन जब आप लड़की के साथ हों तो यह ना सोचें कि आप उसका बॉयफ्रेंड बनने के लिए इंटरव्यू दे रहे हैं। इसके बजाय कल्पना करें कि गर्लफ्रेंड बनाने के लिए उसका इंटरव्यू कर रहे हैं। खुद को मजबूत स्थिति में रखें, इससे ना केवल लड़की के लिए आप अधिक आकर्षक बनेंगे, बल्कि इससे आप गलत लड़की को चुनने से भी बचेंगे, क्योंकि आप अपने लिए साथी की तलाश कर रहे हैं।
    Get a Girlfriend Step 17.jpg
  7. उसे खुद से जोड़े रखें: डेट के बाद तुरंत मैसेज या कॉल ना करें। लड़की को पलटकर कॉल करने से पहले कुछ लड़के इसके लिए 48 घंटे प्रतीक्षा करने का नियम बनाते हैं। आपको अपने लिए कोई समय तय नहीं करना है, बल्कि आपको बेताब दिखने से बचना है। डेट के बाद उसे तुरंत कॉल करने के बजाये कम से कम एक रात के बाद कॉल करें।
    Get a Girlfriend Step 18.jpg
    • बातचीत को ख़त्म करने वाले व्यक्ति बनें। चाहे आप मैसेज करें या कॉल, लेकिन जब आपको बातचीत बहुत नजदीक आती लगे, तो सुनिश्चित करें कि इसे समाप्त करने वाले व्यक्ति आप ही हों। इससे आप व्यस्त दिखेंगे और उसकी चाहत को हमेशा बढ़ा हुआ छोड़ कर जाएँगे।
    • शुरुआत में मैसेज/चेट/कॉल करने की पहल करने में कुछ गलत नहीं है। इससे यही पता चलता है कि आपकी रुचि है व आप गंभीर हैं, और इसे मजाक में नहीं ले रहे हैं। इस बारे में शांत और सही रास्ता बनाने वाले बनें। यदि उसे लगता है कि आप उसके प्रति गंभीर हैं, तो वह चौंका देने वाली पहल करेगी। यदि ऐसा नहीं करती है, तो शायद वह आपके जैसी नहीं है।
    • मैसेज का जवाब देने से पहले थोड़ा रुकें। उसके मैसेज का तुरंत जवाब देने से उसे लग सकता है कि आप बस बैठकर इसी का इंतजार कर रहे हैं। ज्यादातर मैसेज का जवाब देने से पहले 5 से 20 मिनट की प्रतीक्षा करें। याद रखें कि आपको बहुत लंबा इंतजार नहीं कराना चाहिए, नहीं तो बातचीत टूट सकती है।
  8. दूसरी डेट की पहल करें: अगर आप सप्ताह को और अच्छे से आगे बढ़ाना चाहते हैं या पहली डेट के बाद मिलना चाहते हैं, तो उससे इस बारे में पूछ लें। इसे पहली डेट से थोड़ा ज्यादा रोमांटिक बनाने का सोचें। कॉफ़ी के बजाय डिनर के लिए बाहर जाएँ और ग्रुप में साथ जाने के बजाय केवल एक दूसरे के साथ वक़्त बिताएं।
    Get a Girlfriend Step 19.jpg
    • किस करें। यदि उसका मूड सही हो और आपने पहले यह ना किया हो तो इस मौके का फायदा उठाते हुए उसे गुडनाइट किस करें। वह किस करना चाहती है अथवा नहीं इसके लक्षण भी देखें। यदि किसी लड़की के साथ आपका यह पहला किस है, तो रहने दें, भले ही वह आपको आमंत्रित करे। उससे कहें "आज रात नहीं, लेकिन अगली बार!" इससे उसे लगेगा कि आप हुक-अप (जल्दबाजी) से ज्यादा हैं, यह बताते हुए कि आपकी रुचि इसमें है।
  9. दोहराएँ: हर रिश्ते में कुछ अलग होता है। कभी-कभी आप सभी डेट्स के लिए पहल करेंगे, कभी वह पहल करेगी, जब तक कि आप दोनों आधिकारिक रूप से कपल नहीं बन जाते। अगर आप अनुभवी हैं, तो साथ में होने पर उसके इशारों को पढ़ने का प्रयास करें। साथ ही मैसेज में भी टटोलें कि क्या उसकी रुचि नहीं या वह केवल शर्माती है।
    Get a Girlfriend Step 20.jpg
    • व्यक्तिगत इशारों को भांपना। यदि वह आपकी फ्लर्टिंग पर अच्छी प्रतिक्रिया देती है और आपके जोक्स पर हंसती है, और आपके पास सहज रहती है, तो शायद उसकी रुचि है। दूसरी ओर, अगर अपने हाथों को मोड़कर वह आपसे दूर बैठ जाती है, अगर वह आपकी आँखों में देखने से मना कर देती है, तो शायद उसकी रुचि नहीं है। साथ घूमने पर उसका हाथ पकड़ने या डिनर पर या मूवी देखते समय अपना हाथ उसके घुटने के पास रखने का प्रयास करें। अगर वह दूर हट जाए या असहज लगे, तो शायद वह आपके साथ अब भी ज्यादा सहज नहीं हुई है।
    • मैसेज से हावभाव का अनुमान लगाएँ। यदि आपको लगे कि टेक्स्ट बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए आप ही हमेशा खींचते हैं और वह सदा छोटे उत्तरों जैसे "बहुत अच्छा।" "ओके।" "हाँ।" इत्यादि से जवाब देती है। आप समझ सकते हैं कि शायद उसकी रुचि नहीं है। वह जानती है कि उस तरह के उत्तर अर्थपूर्ण बातचीत का रास्ता नहीं बनाते हैं अथवा आपको कुछ गलत सन्देश दिए बिना वह बस नम्र होकर बात कर रही है। हालांकि, व्यक्तिगत इशारों पर भरोसा करना हमेशा आसान होता है। यदि आपको मिश्रित प्रतिक्रिया मिलती है, तो टेक्स्ट इशारों के बजाय व्यक्तिगत इशारों पर ध्यान दें। गंभीर स्थिति में उसके व्यवहार को समझने में आपकी मदद करने के लिए किसी मित्र की सहायता लें।
  10. अपनी गर्लफ्रेंड बनने के लिए उससे पूछें: एक बार आश्वस्त होने पर कि आप दोनों के बीच में कुछ है, तो उसे आपकी गर्लफ्रेंड बनने को कहें। आप यह बड़े और रचनात्मक ढंग से कर सकते हैं या साधारण व्यक्तिगत रूप से भी। ऐसी बात कभी मैसेज से ना पूछें (यहाँ तक कि फोन पर भी ऐसा करना ठीक नहीं है)। प्रतिक्रिया आने तक अपने फेसबुक रिलेशनशिप स्टेटस को ना बदलें या उसे अपने गर्लफ्रेंड ना कहें!
    Get a Girlfriend Step 21.jpg
  11. धैर्य रखें: जीवन हमेशा आपके हिसाब से नहीं चलता है। हो सकता है आपकी आने वाली गर्लफ्रेंड कल ही आपके सामने आ जाए या आज से दो साल बाद वह मिले। स्वस्थ रिश्ता आपके जीवन को हर उम्र को रंगों से भर देगा। चीजों में जल्दबाजी ना करें, अन्यथा आप अपनी गर्लफ्रेंड की भूमिका में गलत व्यक्ति को शामिल कर लेंगे। जो आप दोनों के लिए दर्द का सबब भी बन सकता है।
    Get a Girlfriend Step 22.jpg

संपादन करेंसलाह

  • आपके पास अच्छी गर्लफ्रेंड क्यों नहीं है, यह जानने का सबसे अच्छा तरीका हो सकता है यह जानना कि आप गर्लफ्रेंड कैसे पा सकते हैं। अपने अंदर झांकें और पता लगाएं कि आप क्या सुधार कर सकते हैं और क्या आप पहले से अच्छा कर रहे हैं।
  • यदि आप ऐसी व्यवस्था में हैं, जहाँ आसपास लडकियां हैं, उन सभी से बात करें और किसी एक को चुनें, जिसके साथ आप ज्यादा समय बिताना चाहते हों। अपने आसपास रहने वाली किसी भी एक लड़की से मोबाइल नंबर बदलने को अपनी आदत बना लें। अगर उसकी रुचि ना हो, तो कोई बात नहीं, हमेशा अगली बार का मौका जरूर होता है। यदि आप कुछ डेट्स पर जाते हैं और यह रिश्ते में नहीं बदलता, तो भी यह कोई बात नहीं। अहम है कि आप ज्यादा डेट करें। इससे गर्लफ्रेंड पाने के मौके भी उतने ही अधिक होंगे।
  • सामान्यतः प्रेमी युगल आपस में एक दूसरे की आखों में देखते हैं, यदि आपको लगे कि जिस व्यक्ति से आप बात कर रहे हैं वह रोमांटिक तौर पर ध्यान देने लायक है, तो आप भी यह कर सकते हैं। लेकिन इसमें जोखिम भी उतना ही होता है, भूल से भी आपकी नजर फिसली तो इसकी नजर में आपका क्रीप फैक्टर हावी हो सकता हैं। बात करने पर किसी की आँखों में देखना, बल्कि अपनी नजरों को समय-समय पर दूर भी करे और अपना ध्यान अन्य चीजों पर लगाएँ, देखें कि आपकी नजर उसके शरीर (छाती, हाथ, जूते या कुछ और) की ओर ना हो। भले ही यह प्रशंसा या जिज्ञासा के लिए ही क्यों ना हो। सामान्यतः आप नहीं चाहते कि सामने वाले को लगे कि वह किसी माइक्रोस्कोप के नीचे है।
  • खुद की जिंदगी भी जियें। लड़कियां ऐसे लड़कों को पसंद नहीं करतीं, जिनकी खुद की कोई लाइफ नहीं होती और जो उन्हें किसी प्लास्टिक बैग की तरह चपेट कर रखते हैं। कुछ लडकियां यह पसंद करती हैं, जिसके कारण भी गलत हैं- या वे असुरक्षित महसूस करती हैं या उन्हें अटेंशन की जरूरत होती है या उन्हें लड़के पर अपना पूर्ण नियंत्रण रखने की इच्छा होती हैं। इनमें से किसी एक स्थिति में पड़ने से पहले, सुनिश्चित करें कि आपके जीवन में अपने खुद के दोस्तों, रुचियों, और लक्ष्यों को भी आपके समय की जरूरत हैं।
  • यदि आप शर्मीले हैं, तो आपको उत्साहित करते रहने के लिए साथ में एक अच्छा दोस्त होने से मदद मिलती है।
  • बॉडी लैंग्वेज को पढ़ना सीखें। भले ही इस पर आप ध्यान दें या नहीं, लेकिन लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं, इसके हमेशा संकेत देते हैं। अगर आप इन संकेतों को पढ़ने में समर्थ हैं, तो आप अपने शब्दों और व्यवहार को अपनाने में समर्थ रहेंगे, ताकि आप वह सब ज्यादा कर पायें जो लड़की चाहती है या आप जो कर या कह रहे हैं, उसे किसी भी तरह पसंद ना करने वाली लड़की के साथ समय बिताना बंद कर दें।

संपादन करेंचेतावनी

  • एक बात जिस कारण कई लड़के पीछे रह जाते हैं, वह है कि वह गलत समझ लेगी। उदाहरण के लिए, आप कुछ उठाने के उसकी मदद नहीं करना चाहते लेकिन आपको चिंता है कि वह सोचेगी कि आप एक मजबूत लड़के है और दिखावा कर रहे हैं। लेकिन वह आपको संकेत दिए जा रहे हैं कि वह खुद यह नहीं उठा सकती है। डर को अन्दर रखें और जो आप कर रहें वास्तव में उसी के बारे में सोचें। आप बस उसकी मदद कर रहे हैं, क्योंकि आप सच में ऐसा चाहते हैं। और इसमें क्या गलत हो सकता है? अगर आप उसकी काबिलियत पर किसी भी तरह प्रश्न उठा रहे हैं, तो ऐसी सोच रखने वाली वह अच्छी लड़की नहीं हो सकती है। इसलिए बोल्ड बनें। अगर आप जो कर रहे हैं वह आपके दिल की बात है, तो एक अच्छी लड़की यह समझ जायेगी।
  • सकारात्मक बनें। यदि आपका दिन बुरा है, तो भी उसे लम्बी मुस्कान के साथ स्वीकार करें। अपना समय लड़की के साथ ट्रेफिक, अपने बॉस और अपनी जॉब की बुराई करने में ना लगाएं। खुद को अच्छा महसूस कराने के लिए थोड़ी सी वाइन लें। और कहें कि “तुम्हारे साथ होने से मैं खुश हूँ”।
  • चिकनी-चुपड़ी बातें ना बनाएं। लड़कियों को वास्तविक लड़के पसंद होते हैं, नाकि वे जो इंटरनेट की स्क्रिप्ट को दोहराते हैं।
  • अपने पूर्व रिश्ते के बारे में बात ना करें। यह बिल्कुल ना करें। ऐसा करके आप यह बताएँगे कि आप उसे भूल नहीं पाये हैं। यदि लड़की आपसे पूर्व रिश्ते के बारे में पूछे तो, तो उन्हें कहें कि आपको महसूस हुआ कि आप दोनों एक दूसरे के लिए सही नहीं है जैसा कि शुरुआत में सोचा था। इसलिए आपने अच्छा साथी खोजने का फैसला किया और आगे बढ़ गये। इसे संक्षेप में रखें और उसके पास्ट के बारे में कुछ ना पूछें।
  • अपने विशिष्ट हॉबी या रुचि के बारे में तब तक ना बताएं जब तक सामने वाला व्यक्ति इन बातों को साझा ना करे और इस बारे में काफी सवाल ना पूछे। अगर वह सिर्फ कुछ सवाल पूछे, तो यह जरूरी नहीं कि उनकी रुचि इसमें है। शायद इसका अर्थ होता है कि वे विनम्र हैं, इसलिए अपने उत्साह को बातचीत पर हावी ना होने दें। जब पहली बार किसी से मिलें, तो उनकी बात पहले सुनना अहम है। फिर अपने बारे में बात करें।

संपादन करेंस्रोत और उद्धरण


Cite error <ref> tags exist, but no <references/> tag was found


$2

Viewing all articles
Browse latest Browse all 3120

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>