Quantcast
Channel: आज का "कैसे-करें"लेख
Viewing all articles
Browse latest Browse all 3120

कैसे बुखार का घरेलू उपचार करें

$
0
0

बुखार संक्रमण के खिलाफ शरीर की एक सुरक्षात्मक प्रक्रिया का हिस्सा है | सामान्यत: मानव शरीर का तापमान 37° सेल्सियस या 98.6° फारेनहाइट होता है | बुखार खुद कोई बीमारी नहीं है बल्कि एक लक्षण है जो यह दर्शाती है कि शरीर किसी संक्रमण (infection) से ग्रस्त है | दूसरे शब्दों में यह रोग प्रतिरक्षा प्रणाली द्वारा किसी सक्रमण से लड़ने का लक्षण है | हालांकि बुखार खुद कोई बीमारी नहीं है लेकिन यदि तापमान 40° सेल्सियस या 104° फारेनहाइट से ज्यादा हो जाये तो यह काफी खतरनाक हो सकता है | वैसे सामान्यतौर पर होने वाले बुखार घरेलू उपचार करने से ही ठीक हो जाते हैं | कुछ घरेलू नुस्खे निम्नवत हैं |

संपादन करेंचरण

संपादन करेंदैनिक चर्या में कुछ बदलाव करें

  1. ठन्डे पानी से स्नान करें: बुखार होने पर ठन्डे पानी का स्नान करने से काफी राहत मिलती है, और यह बुखार को ठीक करने बहुत मददगार होता है | स्नान करने के लिए बाल्टी, फब्बारा (शॉवर) या टब कोई भी तरीका बुखार में लाभकारी होता है |

    Cure a Fever at Home Step 4Bullet1.jpg
  2. भीगे कपड़े से पोछना: अगर बुखार में स्नान करना अच्छा नहीं लगता तो भीगे कपड़े से बदन को पोछा जा सकता है | इसके लिए किसी साफ़ कपड़े या तौलिया को लेकर उसे ठन्डे पानी से गीला करके निचोड़ लें फिर उससे बदन पोछें और ऐसा कई बार करें | ऐसा करने से शरीर का तापमान कम करने में काफी मदद मिलती है | भीगे कपड़े की पट्टी माथे पर रखना भी बुखार में फायदा पहुंचाता है |

    Cure a Fever at Home Step 4Bullet2.jpg
  3. ठन्डे कमरे में रहे: बुखार से राहत पाने के लिए यह भी आवश्यक है कि आप जिस कमरे या घर में हों वो ठंडा हो | इसके लिए आप पंखा चला लें | घर ठंडा रखने से अच्छा महसूस होता है और इससे शरीर को भी ठंडा रखने में मदद मिलती है |
  4. ज्यादा कपड़े न पहने: अक्सर ऐसा देखा गया है कि बुखार आने पर मोटे-मोटे कपडे पहन लिए जाते हैं जो बुखार में फायदे की जगह नुकसानदायक है | ऐसा करने से शरीर की गर्मी बाहर नहीं निकल पाती और बुखार जल्दी ठीक नहीं होता | इसलिए इस समय हल्के कपड़े पहने जिससे शरीर को ठंडक पहुंचे और बुखार जल्दी ठीक हो सके | यदि कभी ठण्ड या कंपकंपी लगे तो उस समय कम्बल या मोटी चादर ओढ़ लेना ठीक रहता है | जब ठण्ड या कंपकंपी न लगे तो कम्बल या मोटी चादर हटा दें, और सोते समय एक चादर ओढ़कर सोयें |[१]

    Cure a Fever at Home Step 4Bullet4.jpg
  5. अपनी नाक साफ़ रखें: अगर नाक साफ़ न हो तो गले में भी खराश पैदा होने की संभावना बनी रहती है जो आपकी तकलीफ को और बढ़ा सकती है | इसलिए इसका विशेष ध्यान रखें और अपने पास कुछ टिश्यू पेपर ज़रूर रखें |
  6. शरीर को आराम दें: ध्यान रखें कि बुखार का मतलब है कि आप का शरीर किसी बीमारी से लड़ रहा है और ऐसे में आपके शरीर को काफी ऊर्जा की ज़रुरत होती है | इसलिए अपने शरीर को आराम दें और खूब सोयें | बेवज़ह इधर-उधर घूमना फिरना छोड़ कर और अगर आवश्यक हो तो छुट्टी लेकर आराम करें |
  7. तरल भोजन करें: फलों में एंटीऑक्सीडेन्ट्स अच्छी मात्रा में होते हैं इसलिए फलों का खूब सेवन करें | गरिष्ठ खाने से परहेज़ करें और हल्का-फुल्का खाएं जो आसानी से पच जाए | ऐसा करना बुखार से लड़ने में काफी मददगार साबित होता है |[२]

    Cure a Fever at Home Step 15.jpg
  8. खूब पानी पियें: बीमारी से लड़ने के लिए शरीर को आराम और हल्के-फुल्के खान-पान के साथ-साथ खूब पानी पीने की भी ज़रुरत होती है | इसलिए दिन में कई बार पानी, फलों का रस सूप या दाल का पानी (ख़ासतौर पर मूँग दाल का पानी) लेना फायदेमंद होता है |

    Cure a Fever at Home Step 1 Version 2.jpg
  9. घर में रहें: घर के अन्दर का तापमान प्रायः स्थिर ही होता है जो शरीर को अपना तापमान स्थिर रखने में मदद करता है | इसलिए जहां तक हो सके घर में रहें और अगर बाहर जाना ही पड़े तो छाँव में रहें और शारीरिक गतिविधियाँ कम-से-कम रखें |[३]

संपादन करेंघरेलू नुस्खे

  1. ठंडक देने वाले पदार्थों का इस्तेमाल करें: अपने शरीर को बाहर से ठंडा करने के साथ-साथ उसे अन्दर से भी ठंडक पहुँचाना तापमान को कम कर बुखार में राहत देता है | दही, फल एवं फलों का रस बहुत लाभकारी होता है | कभी-कभी बर्फ की चुस्की भी फायदा पहुंचाती है |

    Cure a Fever at Home Step 8.jpg
  2. बुखार कम करने के लिए दवा लें: ऐसी कई दवाएं है जो बुखार में राहत पहुंचाती हैं जैसे: पैरासिटामॅाल, आइबुप्रोफेन, एस्पिरिन इत्यादि | ये दवाएं किसी भी मेडिकल स्टोर पर आसानी से उपलब्ध होती हैं और बुखार कम करने में मददगार होती हैं |

    Cure a Fever at Home Step 3.jpg
  3. हर्बल चाय बना कर पियें: आपके रसोई या बागीचे में उपलब्ध जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल न सिर्फ खाना बनाने बल्कि आपके बुखार को कम करने में भी होता है जैसे पुदीना, अदरक, शहद, निम्बू, तुलसी, बड़ी का फूल, मीठी पत्ती, दालचीनी, मुलेठी और ऐसी कई और | इनमे से कोई एक या अगर आप चाहें तो कुछेक को मिलाकर किसी बर्तन में उबाल लेवें और उसके बाद उसमे शहद मिला दें | ठंडा होने के बाद दिन में कई बार पियें

    Cure a Fever at Home Step 18.jpg
    • शोधित अर्गल (cream of tartar) की चाय बनाकर पिए | इसे बनाने के लिए छोटे चम्मच से डेढ़ चम्मच शोधित अर्गल (cream of tartar) लेवें | उसे आधा चम्मच जूस और आधा चम्मच शहद के साथ ढाई कप (600 मि.ली.) पानी में खूब अच्छे से मिला लें और इसका आनंद लेवें |
    • तुलसी की चाय पियें | इसे बनाने के लिए एक छोटा चम्मच तुलसी और 3-4 दाने काली मिर्च का पाउडर डेढ़ कप पानी में मिलाकर पांच मिनट तक उबालें | इसके बाद घोल को एक कप में छानकर पियें |
    • एक छोटा चम्मच ओरेगानों और एक छोटा चम्मच मार्जोरम को आधे लीटर (500 मि.ली.) पानी में मिलकर धीमे आंच पर 2-3 मिनट तक रखें | इसके बाद इसे ठंडा होने देवें और इसे पिए | यदि आप चाहें तो इस घोल को थोडा ज्यादा मात्रा में बनाकर फ्रिज में रख सकते हैं और जैसा आवश्यक हो वैसा सेवन करें |
  4. सेब का पानी बनाकर पियें: एक मध्यम आकार के सेब को डेढ़ कप पानी (350 मि.ली.) में तब तक उबालें जब तक सेब मुलायम न हो जाये | इसके बाद घोल को छान ले और स्वादानुसार शहद मिलाकर पियें |

    Cure a Fever at Home Step 11.jpg
  5. किशमिश का जूस भी बना सकते हैं: इसको बनाने का तरीका थोडा अलग है | इसे बनाने के लिए तीन चौथाई कप (115 ग्राम) किशमिश को साढ़े सात कप (1.75 लीटर) पानी में मिलकर उबाल लेवें फिर ठंडा होने दें के बाद छान लेवें | इस जूस को दिन में 5-6 बार पियें | [४]

    Cure a Fever at Home Step 16.jpg
  6. लहसुन का पानी पियें: इसे बनाने के लिए एक कच्चे लहसुन को एक कप पानी (225 मि.ली.) में मिलाकर उबाल लेवें फिर उसे छानकर धीरे-धीरे पियें | यह बुखार दुबारा होने से बचाता है और बुखार के लक्षणों से भी आराम दिलाता है |

    Cure a Fever at Home Step 12.jpg
  7. अदरक, तुलसी का काढ़ा पिए: इसे बनाने के लिए अदरक का एक चम्मच कुटी हुई अदरक, एक चम्मच तुलसी, 3-4 काली मिर्च के दाने और स्वादानुसार शहद या चीनी को डेढ़ कप पानी में मिलाकर कुछ देर उबालें फिर उसे छान लेवें | इसे गरम रहते ही धीरे-धीरे पिए | इस काढ़े से बंद नाक और गले की खराश के साथ-साथ बुखार में भी आराम मिलेगा | [५]

    Cure a Fever at Home Step 13.jpg
  8. लेमनग्रास (Cymbopogon) का प्रयोग करें: लेमनग्रास की 6 जड़ें लेकर उसके हरे हिस्से को काट कर अलग कर दें और उसके सफ़ेद हिस्से यानी जड़ वाले हिस्से को कूट लेवें | फिर इस पांच कप पानी मिलकर मध्यम आंच पर लगभग 5 मिनट तक उबाल लेवें | फिर इसे आंच से उतारकर किसी बर्तन में रख लेवें और लगभग 4 मिनट तक गुनगुना होने दें फिर आराम से पियें |

संपादन करेंसलाह

  • सूती कपडा या तौलिया भिगोकर माथे पर रखे और आराम करें |
  • कई माँ-बाप डरतें हैं कि कहीं बुखार से दिमाग पर असर न हो | यदि तापमान 106° फारेनहाइट या 41° सेल्सियस से नीचे रखा जाए तो सामान्यतौर पर दिमाग पर असर नहीं होता | वैसे अगर बुखार 104° फारेनहाइट या 40° सेल्सियस से ज्यादा है तो खतरनाक माना जाता है |
  • यदि आराम न हो तो डॉक्टर से सलाह लें |
  • अगर आप सामान्य रूप से सक्रिय हैं तो बुखार प्रायः एक दिन में ठीक हो जाता है |

संपादन करेंचेतावनी

  • यदि आपको बुखार है तो कसरत न करें |
  • अगर बुखार 104° फारेनहाइट या 40° सेल्सियस से ज्यादा है तो डॉक्टर से सलाह लें |
  • अपनी नाक साफ़ रखें |
  • यदि तापमान 106° फारेनहाइट या 41° सेल्सियस से ऊपर है तो दिमाग पर असर हो सकता है |

संपादन करेंस्रोत और उद्धरण


Cite error <ref> tags exist, but no <references/> tag was found


$2

Viewing all articles
Browse latest Browse all 3120

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>