Quantcast
Channel: आज का "कैसे-करें"लेख
Viewing all articles
Browse latest Browse all 3120

कैसे काटें प्याज़ बगैर आँसू बहाएं

$
0
0

प्याज़ आपको क्यों रूलाती हैं, आप इसे कैसे रोक सकते हैं? उनकी "आवरक झिल्ली, "बाहरी पत्तियों (भूरी परत) से "कलियाँ" (सफेद स्थिर रसदार खाद्य भाग), और "जड़" (जिसे अक्सर बालों वाला हिस्सा या जड़ कहते हैं) बनती है | जब आप इस जड़ को काटते हैं, तो प्याज़ में से किण्वक निकलते हैं | ये किण्वक प्याज के बाकी हिस्सों में प्रतिक्रिया करते हुए एक गैस छोड़ते हैं | जब यह गैस पानी में मिल जाता है, तब एक एसिड बनता है| अगर यह पानी आपकी आँखों में चला जाए तो आपकी आँखों में एसिड चला जाता है| अगर आप में अब भी प्याज उत्कंठा है तो अश्रु मुक्त होने के लिए 1 प्रक्रिया से शुरू करें|

संपादन करेंचरण

संपादन करेंबगैर कोई ख़ास उपकरणों का इस्तेमाल कर

  1. हमेशा नुकीले चाकू से ही प्याज़ काटें: प्याज़ फोड़ते वक़्त किण्वक निकलते हैं; इसलिए प्याज़ को हमेशा चाकू से काटना चाहिए ना की फोड़ना| भले ही आप अलग तरीके से काम करते हों,परन्तु हमेशा नुकीले चाकू से ही प्याज़ काटें जिससे वह जल्दी कट सकें|

    Chop Onions Without Tears Step 1 Version 2.jpg
    • प्याज़ को काटने से पहले उसे फ्रीज़र में 10-15 मिनट तक ठंडा होने दें| यह हवा में जारी एसिड एंजाइम की मात्रा को कम कर देता है और इसके स्वाद पर असर भी नहीं पड़ता है| टेलीविजन कार्यक्रम "खाद्य जासूस" के द्वारा; आंसूँओं को कम करने का यह सबसे अच्छा तरीका है|

      Chop Onions Without Tears Step 2 Version 2.jpg
    • ध्यान रखें की प्याज़ को फ़्रीज में सेब या आलू के पास ना रखें, और ना ही उन्हें ज्यादा देर तक फ्रिज में रखें (20 मिनट काफी है)--अगर आप ऐसा करते हैं तो फ्रिज में बदबू फेल जाएगी|
  2. प्याज़ को पानी में काटें: यह एक बेहतरीन तरीका है, पर थोडी चलाकी की जरुरत पड़ेगी| पानी में प्याज़ बिखर जाते हैं, इसलिए उन्हें पकड़े रहना, काटना, फिर पानी निथारना, ठीक से निष्पादित करना ज़रूरी है| यदि आप इस विधि को चुनते हैं, तो पहले से ही योजना बना लें |

    Chop Onions Without Tears Step 3.jpg
    • कई लोग कहते हैं कि प्याज़ को "बहते" पानी में काटना चाहिए, परन्तु इस प्रक्रिया में चलाकी की जरुरत होती है| बहते पानी में हाथ ठीक से नहीं चलते है|
  3. गरम पानी या भाप के पास प्याज़ काटें: गरम केतली या गरम पैन के पानी से आपको मदद मिल सकती है| भाप प्याज़ से वाष्प बाहर निकाल कर उसे अपव्यय कर देता है|

    Chop Onions Without Tears Step 4 Version 2.jpg
  4. मुँह से साँस लेते हुए जीभ को बाहर निकाले: इस प्रक्रिया में आपकी गीली जीभ से गैस बाहर निकल जाती है| यह घ्राण नस, जो आंसू वाहिनी नसों में स्थित हैं, द्वारा नजरअंदाज कर दिया जाता है और आपके आंसूं नहीं बहते हैं| जब आप भूलकर फिर से नाक से साँस लेना शुरू कर देते हैं तो तुरंत आँसूं बहना शुरू हो जाते हैं|

    Chop Onions Without Tears Step 5 Version 2.jpg
  5. प्याज़ को पानी में भिगो दीजिये: इससे किण्वक पानी-हवा की सीमा द्वारा विकृत हो जाएंगे । हालांकि, प्याज़ की फिसलन व्यवहार के कारण इसके स्वाद में फर्क पड़ता है| जब आप प्याज़ काटें तो इस विधि को अपना कर देखें|

    Chop Onions Without Tears Step 6 Version 2.jpg
  6. चाकू को प्याज़ के अंदरूनी हिस्से से दूर रखें: प्याज के छिलके नलाकार होने के कारण, अगर आप प्याज़ काटते समय, उसके अंदरूनी हिस्से को अपने चाकू से दूर रखेंगे तो आपकी आँखों में प्याज़ के प्रकीर्णन नहीं जाएंगे।

    Chop Onions Without Tears Step 7 Version 2.jpg
    • बिलकुल, किसी भी तरह कि हलकी हवा से कुछ छींटे आपकी आँखों में जा सकते हैं, ध्यान रखें| जब आप पंखे को चलाएँ-- सही दिशा का ध्यान रखें|
  7. काम करते समय सिटी बजाएँ: सिटी बजाने से एक ऐसी महत्वपूर्ण हवा निकलती है जो प्याज़ की धुंध को आपकी आँखों से दूर रखती है| आपकी पसंदीदा ऐसी धुन को सिटी के माध्यम से बजाय, जिसे बंद करने का आपका मन ना करे और आप आसानी से जितने चाहें प्याज़ काट सकें|

    Chop Onions Without Tears Step 8.jpg
  8. अपने मुँह में एक छोटा टुकड़ा ब्रेड का रखें: लोग कहते हैं कि इसे चबाने से प्याज़ काटते समय आंसू नहीं आते| ब्रेड को एकदम धीरे धीरे चबाएँ| आपके मुँह में पानी आएगा, जिससे थोड़ी दिक्कत होगी लेकिन आँखों से पानी नहीं निकलेगा|

    Chop Onions Without Tears Step 9.jpg
    • कुछ लोग चूइंग गम खाने को कहते हैं| पता नहीं यह सच है या झूठ पर आप इसे आज़मा कर देख सकते हैं|

संपादन करेंसृजनात्मक हो कर

  1. आप एक मुखौटा या गैस तंग चश्मे का प्रयोग भी कर सकते हैं: अगर आपके पास तैराकी या रसायन शास्त्र चश्में हैं "जो आपके चेहरे के माप का हो" को भी इस्तेमाल कर सकते हैं| लेकिन अगर यह चश्में आपके चेहरे के माप के नहीं है तो इनका कोई फायदा नहीं है, क्यूंकि फिर भी प्याज़ काटते वक़्त आपकी आँखों से पानी बहेगा|

    Chop Onions Without Tears Step 10 Version 2.jpg
    • ऑनलाइन जो प्याज़ के चश्में बेचे जाते है उन से सावधान रहें| जरुरी नहीं वे आपके 100% माप के हों| अगर आपके पास चश्मा है तो आप इस अलग विधि में महत्वपूर्ण बन सकते हैं|
  2. प्याज़ को एक धूआं हुड, पंखा, या खिड़की के पास काटें: ताकि गैस आपके आँखों के पास ना आ सकें| अपने चूल्हे पर प्याज़ को रखकर काटें और ऊपर दिए हुए वायुमार्ग (पूरा ओन हो) का इस्तेमाल करें| या एक खुली खिड़की, दरवाज़ा अन्यथा बाहर जाकर प्याज़ को काटें और साथ ही हवा का आनंद लें |

    Chop Onions Without Tears Step 11 Version 2.jpg
  3. कॉन्टेक्ट लेंस पहने: ये आपकी आँखों और गैस के बीच में बाधा पैदा करते हैं| अगर आपके पास लेंस और चश्मा दोनों है तो लेंस का उपयोग करें|

    Chop Onions Without Tears Step 12 Version 2.jpg
  4. किसी तरह का एसिडिक मिश्रण का भी इस्तेमाल किया जा सकता है: एक आयोनिक या एसिडिक मिश्रण भी किण्वक का असर विकृत कर सकती है| यहाँ कुछ घरेलू नुस्खे दिए गए हैं, वह देखें|

    Chop Onions Without Tears Step 13 Version 2.jpg
    • थोड़ा सा सिरका पाटे पर प्याज़ काटते वक़्त छिड़के| इससे किण्वक का असर विकृत हो जाएगा|
    • प्याज़ को नमकीन पानी में कुछ देर के लिए रखें| इसका आयोनिक मिश्रण किण्वक के असर को विकृत कर देगा| मगर यह उपाय प्याज़ के स्वाद को बदल सकता है|
  5. मोमबती का इस्तेमाल करें: प्याज़ काटने से पहले मोमबती को जलाकर पाटे के पास रखें| जो गैस प्याज़ से निकलेगी वह मोमबती की लो द्वारा खींच ली जाएगी|

    Chop Onions Without Tears Step 14 Version 2.jpg
    • यह सबसे अच्छा तरीका तो नहीं है, हालाँकि कई लोग कहते हैं कि यह वास्तव मैं प्याज़ की बदबू को ढख देती हैं न कि ख़त्म करती हैं। लेकिन हाँ, आपके किचन से अच्छी खुशबु जरूर आने लगती हैँ।

संपादन करेंसलाह

  • विदालिअस, के मीठे प्याज़ से कम आँसूं आते हैं| इनका इस्तेमाल करें|
  • प्याज़ का काम सबसे आखरी में करें ताकि आपको को प्याज़ भरी सुगंधित रसोई घर में कम समय बिताना पड़े|
  • प्याज़ काटते वक़्त टकसाल गम चबाएँ| यह आपकी मुँह को चलाता रहेगा और आप कम आँसू बहाएँगे|
  • यदि संभव हो तो जमे हुए प्याज का प्रयोग करें| आपका रोना कम होगा|

संपादन करेंचेतावनी

  • प्याज़ को नुकीले चाकू से काटते वक़्त "ध्यान" रखें कहीं आपको चोट न लग जाए | अगर आपको जरुरत पड़े तो, बड़ों की मदद लें|

संपादन करेंचीजें जिनकी आपको आवश्यकता होगी

  • पाटा
  • नुकीला चाकू
  • पानी (सभी विधियाँ)
  • फ़्रिज/फ्रीज़र(विकल्प)
  • चश्मा (विकल्प)
  • मोमबती (विकल्प)
  • ब्रेड या गम (विकल्प)
  • सिरका या नमकीन पानी (विकल्प)
  • कॉन्टेक्ट लेन्सेस

संपादन करेंस्रोत और उद्धरण


Viewing all articles
Browse latest Browse all 3120

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>