Quantcast
Channel: आज का "कैसे-करें"लेख
Viewing all articles
Browse latest Browse all 3121

कैसे एलोवेरा जेल (Aloe Vera Gel) बनायें

$
0
0

ऐलोवेरा जिसे ग्वारपाठा और घृतकुमारी के नाम से भी जाना जाता है, का जेल एक प्रसिद्ध और श्रेष्ठ प्राकृतिक चिकित्सक है। उसे सनबर्न (sunburn) का उपचार करने, त्वचा को चिकना बनाने और दाह या जलन को शांत करने के लिए उपयोग कर सकते हैं। जेल बनाने के लिए आपको सिर्फ एक स्वस्थ ऐलोवेरा पौधे की आवश्यकता है। आप उसमें कुछ चीजें मिलाकर उसे ज्यादा समय के लिए रख सकते हैं।

संपादन करेंसामग्री

  • ऐलोवेरा की पत्ती
  • इच्छानुसार: 500mg विटामिन C पाउडर या 400 IU विटामिन E (हर 1/4 प्याला जेल के लिए)

संपादन करेंचरण

  1. अपने हाथ धोएं: साफ हाथ और साफ चीजों का उपयोग करना जरुरी है ताकि जेल दूषित न हो।
    Make Aloe Vera Gel Step 1 Version 3.jpg
  2. ऐलोवेरा के पौधे की एक बाहर की पत्ती काटें: बाहर की पत्तियाँ ज्यादा पकी होती हैं। उनमें बहुत सारा ताज़ा, स्वास्थ्यकर जेल होता है। पौधे के बाहर जमीन के पास उगने वाली पत्तियों को देखें। उनमें से एक को, एक तेज़ चाकू से सफाई से, नीचे के हिस्से के पास काटें।
    Make Aloe Vera Gel Step 2 Version 3.jpg
    • ऐलोवेरा जेल ज्यादा दिन नहीं चलता है। इसलिए एक बार में ज्यादा मात्रा में न बनायें। अगर आप लोगों को बाँटने के लिए बना रहें हैं तो अलग बात है। एक या दो काफी बड़ी पत्तियों को काटकर आप करीब 1/2 से 1 प्याला जेल बना सकते हैं।
    • अगर आपका तरुण पौधा है तो एक बार में ज्यादा न काटें। बाहर की सब पत्तियों को काटने से पौधा खराब हो सकता है।
  3. राल या रेज़िन (resin) को 10 मिनट बहने दें: पत्तियों को एक प्याले पर सीधा रखें ताकि गहरे पीले रंग का रेज़िन बह जाये। रेज़िन में लैटेक्स (latex) होता है जिससे त्वचा में जलन हो सकती है। उसे निकाल देना अच्छा है ताकि वह आपके जेल में न जाये।
    Make Aloe Vera Gel Step 3 Version 3.jpg
  4. पत्तियों को छीलें: सब्जी छीलने के चाकू से संभालकर पत्तियों का हरा हिस्सा छीलें। [१] अंदर की सफेद परत जरुर से हटायें। हर पत्ती के एक ओर का छिलका पूरी तरह हटायें ताकि आपके पास डोंगी के आकार की, जेल से भरी हुई आधी पत्ती रह जाये।
    Make Aloe Vera Gel Step 4 Version 3.jpg
    • अगर आपकी पत्तियाँ बड़ी हैं तो छीलने से पहले उन्हें छोटे टुकड़ों में काट लेना अच्छा है।
    • छीलकर छिलके को हटाते जाएँ ताकि वह आपके जेल में न मिल जाये।
  5. जेल को एक चम्मच से निकालें: पारदर्शी नरम जेल को आसानी से चम्मच से निकाल सकते हैं। पत्ती में से सारा जेल एक साफ कटोरे में निकालें।
    Make Aloe Vera Gel Step 5 Version 3.jpg
  6. आप जेल में एक प्राकृतिक संरक्षक (preservative) मिला सकते हैं: अगर आपके पास बहुत सारा जेल है और आप उसे एक या दो महीने रखना चाहते हैं, तो हर 1/4 प्याला जेल के लिए 500mg विटामिन C का पाउडर या 400 IU विटामिन E डालें। सब चीजों को एक ब्लेंडर में डालकर अच्छे से ब्लेंड करें। शुरू में जेल झागदार दिखाई देगा। [२]
    Make Aloe Vera Gel Step 6 Version 3.jpg
  7. जेल को एक विसंक्रमित (sterilized), साफ कॉच के जार (jar) में रखें : अगर आपने कोई संरक्षक डाला है तो जेल को आप कई महीनों तक फ्रिज में रख सकते हैं। संरक्षक के बिना वह एक या दो हफ़्तों तक रह सकता है।
    Make Aloe Vera Gel Step 7 Version 3.jpg
  8. जेल का उपयोग करें: उसे सनबर्न या ऊपरी सतह पर जले हुए हिस्सों (surface burns) पर लगायें। ऐलो को एक मॉइस्चराइज़र की तरह और घर में बनाये गए बॉडी प्रोडक्ट्स (body products) में डालने के लिए उपयोग कर सकते हैं।
    Make Aloe Vera Gel Step 8 Version 2.jpg
    • ऐलोवेरा जेल को गहरे घाव और छालों पर कभी न लगायें। उसे सिर्फ त्वचा की सतह की जलन के लिए इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि वह गहरे घाव को ठीक से भरने में रोक सकती है।
    • 1/2 प्याला ऐलो को 1/4 प्याला पिघले हुए नारियल तेल के साथ मिलाकर एक मॉइस्चराइज़िंग मसाज़ लोशन (moisturizing massage lotion) बनाकर देखें।[३]
    • ऐलोवेरा का पौधा लगाना और उसकी देखभाल सीखें ताकि आप जब चाहें जेल को घर पर बना सकें।

संपादन करेंसलाह

  • विटामिन C के पाउडर की जगह आप विटामिन C की गोली को पीस के डाल सकते हैं। नहीं तो ग्रेपफ्रूट एक्सट्रैक्ट (grapefruit extract) की कुछ बूँदें भी अच्छा काम करेंगी।

संपादन करेंचेतावनी

  • आप ऐलोवेरा को खा सकते हैं पर ज्यादा न लें, यह एक लैक्ज़ेटिव (laxative) का काम करता है।
  • अगर आपको लैटेक्स से एलर्जी है तो ऐलोवेरा के साथ काम करते समय ग्लव्स पहनें।

संपादन करेंस्रोत और उद्धरण


Cite error <ref> tags exist, but no <references/> tag was found


$2

Viewing all articles
Browse latest Browse all 3121

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>