किसी नए व्यक्ति को जानना बहुत एक्साइटिंग हो सकता है, मगर उसके साथ ही साथ वो बहुत नर्व-रेक्किंग (nerve-wrecking) फीलिंग भी होती है। किसी लड़की से यह स्वीकार करवाना कि वो आपको पसंद करती है, थोड़ा ट्रिकी हो सकता है, विशेषकर तब, जबकि आप अभी उसे यह बताने को तैयार नहीं हों कि आप उसे पसंद करते हैं। किसी लड़की को अच्छी तरह ट्रीट करना, उसके साथ फ़्लर्ट करना, और ईमानदारी से उसको अपनी भावनाओं के बारे में बता देना, आदि, ये सभी बढ़िया तरीके होते हैं उसे ये कॉन्फ़िडेंस देने का जिससे कि वो आपको बता सके कि वो आपको पसंद करती है। जब आप लड़की को कम्फ़र्टेबल कर देंगे, तब इसकी संभावना बढ़ जाएगी कि वो आपको ईमानदारी से अपनी भावनाएँ बता सकेगी।
[संपादन करें]चरण
[संपादन करें]उसके साथ ईमानदारी से बातचीत करना
- उसे अपनी भावनाएँ बता दीजिये: अगर आपके दिये हुये गुपचुप हिंट्स के बावजूद लड़की यह नहीं मानती कि वो आपको पसंद करती है, तब उसके साथ, सीधी बात करने की कोशिश करिए। लड़कियां ईमानदारी पसंद करती हैं और जब कोई उनके साथ खेलता है, तब वो उनको पसंद नहीं आता है, इसलिए जब आप पहला मूव चलते हैं, तब वे कम्फ़र्टेबल महसूस करती हैं। अगर आप उसको बता देंगे कि आपके मन मैं उसके लिए फ़ीलिंग्स हैं, तब शायद उसकी वजह से वो भी आपको बता सके कि वो आपको पसंद करती है।[१]
- उससे पूछिये कि क्या वो आपको पसंद करती है: अगर आपको स्पष्ट जवाब नहीं मिल रहा हो, तब आप उससे सीधे पूछ लीजिये कि क्या वो आपको पसंद करती है। उस न तो चौंकाइए और न ही अनकम्फ़र्टेबल करिए। उसे बता दीजिये कि आपके मन में उसके लिए फ़ीलिंग्स हैं और उससे पूछिये कि क्या वो भी वैसा कुछ महसूस करती है। उसे बता दीजिये, कि उसके एक्शन देख कर आपको लगता है कि वो आपको पसंद करती है, और आप पक्की बात जानना चाहते हैं।
- आप यह कहने की कोशिश कर सकते हैं: "जब हम बातें करते हैं और साथ में समय बिताते हैं, तब मुझे लगता है हमारा बहुत बढ़िया कनेक्शन है। मैं तुमसे पूछना चाहता था कि क्या तुम्हारे मन में मेरे लिए कुछ फ़ीलिंग्स हैं, क्योंकि तुम्हारे लिए, मेरे मन में तो हैं।"[२]
- आप ऐसा कुछ कहने की भी कोशिश कर सकते हैं, मैं तुम्हें काफ़ी समय से पसंद करता हूँ, और मुझे उम्मीद कि तुम्हारे मन में भी मेरे लिए भावनाएँ जाग गई होंगी। ऐसा है क्या?"
- उसे डेट पर चलने के लिए कहिए: किसी लड़की से यह स्वीकार करवाने का, कि वो आपको पसंद करती है, सबसे बढ़िया तरीका है कि उसको डेट पर चलने को कहा जाये। अगर वो मान जाती है, तब समझ लीजिये कि वो आपको बता रही है कि उसकी भी आपमें दिलचस्पी है। इसके लिए थोड़ी हिम्मत चाहिए, मगर, अगर आप सचमुच इस लड़की को पसंद करते हैं तथा चाहते हैं कि आपको पता चल जाए कि क्या वो भी आपको पसंद करती है, तब तो यह इस लायक है।
- लड़की पर ऐसा कुछ कहने के लिए दबाव मत डालिए जिसे वो पूरी इच्छा से नहीं कहना चाहती हो: केवल इसलिए कि आप लड़की को चाहते हैं, इसका यह मतलब नहीं है कि जवाब में वो भी वैसा ही चाहे। अगर आपने यह एक्स्प्रेस किया है कि आप उसे पसंद करते हैं, और उसने आपको बता दिया है कि वो ऐसा नहीं महसूस करती है, तब आपको उसकी चॉइस का सम्मान करना चाहिए। अगर कोई लड्की आपको बताती है कि वो आपको पसंद नहीं करती है, तब न तो उससे अपसेट होइए और न ही उस पर चिल्लाइए।
- अगर कोई लड़की आपसे कहती है कि वो आपको पसंद नहीं करती है, मगर चाहती है कि आप लोग दोस्त बने रहें, तब आपको ऐसा कुछ कहना चाहिए, "मैं समझता हूँ। मुझे अभी भी लगता है कि तुम अद्भुत व्यक्ति हो, और मैं अभी भी दोस्त बना रहना चाहूँगा।"
- अगर कोई लड़की आपसे कहती है कि वो आपको पसंद नहीं करती है, और आपको पता नहीं है कि आप दोस्त बने रह पाना हैंडल कर पाएंगे या नहीं, तब आपको छोटा और प्यारा सा जवाब दे देना चाहिए। आप ऐसा कुछ कहिए, "मैं समझता हूँ। मुझे ईमानदारी से बता देने का शुक्रिया।"
[संपादन करें]उसके साथ समय बिताना
- एक साथ अकेले समय बिताइए: अगर आप किसी लड़की को पसंद करते हैं, और आपको यकीन है कि वो भी आपको पसंद करती है, तब यह महत्वपूर्ण है कि आप दोनों कुछ समय अकेले में एक साथ बिताएँ। दोस्तों के ग्रुप के साथ हैंगआउट करने में मज़ा आ सकता है, मगर इससे आप दोनों में पर्सनल कनेक्शन नहीं बन पाएगा। एक दूसरे से काम की बातें करने को और एक दूसरे को व्यक्ति के रूप में जान लेने के लिए बीच-बीच में दोस्तों के ग्रुप से अलग भी हो जाइए।
- उससे जीवन के बारे में सवाल पूछिये: उससे, उसके लक्ष्यों और सपनों, उसके परिवार, और उसकी रुचियों के बारे में बातें करिए। उसे यह दिखाने से कि आप जेनुइनली उसकी परवाह करते हैं, उसके लिए, आपके बारे में अपनी भावनाओं को व्यक्त करना आसान हो जाएगा।[३]
- आप उसके बारे में और अधिक जान सकेंगे, जिसके कारण भविष्य में उसके साथ होने वाली बातचीत और अधिक इंटीमेट हो सकेगी और उसे शुरू करना भी आसान हो जाएगा।
- मज़ेदार चीज़ें एक साथ करिए: अगर आप साथ में कुछ मज़ेदार करेंगे, तब उसे वह सब याद रहेगा। उससे पूछिये कि मज़े के लिए वो क्या करना पसंद करती है, और वही चीज़ें करिए। जब उसे यह एहसास होगा कि उसने कई बार आपके साथ हैंग आउट करना एंजॉय किया है, तब वो यह स्वीकार करने में कम्फ़र्टेबल होगी कि वो आपको पसंद करती है।
- किसी के साथ, एंजॉय करने लायक स्मृतियाँ बनाना, किसी को लगातार यह दिलाते रहने का एक बढ़िया तरीका है, कि वे आपके साथ समय बिताना कितना एंजॉय करते हैं।
- उसकी बॉडी लैंगवेज पर ध्यान दीजिये: अगर आपको पक्का पता नहीं है कि लड़की आपको पसंद करती है या नहीं, तब आम तौर पर उसकी बॉडी लैंगवेज से यह रहस्य खुल सकता है। ध्यान दीजिये, कि आपके पास होने पर वो लड़की किस तरह का व्यवहार करती है। हो सकता है कि वो इतनी शर्मीली हो कि आपको सीधे बताने में उसे शर्म आती हो, मगर उसकी बॉडी लैंगवेज से सब कुछ ज़ाहिर हो सकता है।
- जब आप बोलते हैं, तब यदि वो पूरी तरह से आप पर ही ध्यान देती है, तब, कभी-कभी यह एक संकेत हो सकता है। जब आप, लोगों के किसी ग्रुप से बात कर रहे होते हैं, तब लोगों के लिए डिसट्रैक्ट हो जाना और आप पर पूरा ध्यान न दे पाना एक आम बात है। परंतु, अगर वो आप पर ध्यान देती ही है, तब शायद यह एक संकेत हो सकता है कि वो आपको चाहती है।
- क्या, आपके आसपास होने पर वो अपने बालों से खेलती रहती है? लड़कियां जब किसी ऐसे के निकट होती हैं, जिसे वे चाहती हैं, तब अपने बालों के छल्ले बना कर अपनी बॉडी लैंगवेज से फ़्लर्ट करती हैं। अगर कोई लड़की लगातार फ़्लर्टी तरीके से अपने बालों से खेलती रहती है, तब यह एक संकेत हो सकता है कि वो आपको पसंद करती है। मगर, अगर लड़की अपने सामने आए हुये बालों को हटा रही हो, या अपने बालों की पोनीटेल बना रही हो, तब इस बात से कनफ्यूज़ मत हो जाइयेगा।[४]
- क्या वो हमेशा आपके आसपास रहती है या आपको छूने के बहाने ढूंढती रहती है? कोई भी लड़की जो आपको पसंद करती होगी, वही किसी न किसी तरीके से शारीरिक रूप से आपके नज़दीक रहने की कोशिश करेगी। अगर आप उसे हंसाएंगे तब वो आपकी बांह पकड़ लेगी, वो हमेशा आप ही के बग़ल में बैठेगी, आदि।
- क्या वो आपके साथ फ़्लर्ट करती है? यह सबसे ऑब्वियस संकेत है, क्योंकि जो लड़की शायद आपको पसंद करती है, वो हर समय आपके साथ फ़्लर्ट करती ही रहेगी।
- पता लगाइए कि क्या उसने अपने दोस्तों को आपके बारे में बताया है: जब कोई लड़की आपको पसंद करेगी, तब लगभग हमेशा अपने दोस्तों को आपके बारे में बता देगी। दरअसल, उनको शायद आपके बारे में उतना ही पता होगा जितना उसको मालूम है। अगर वो सीधे-सीधे सामने आ कर आपको यह नहीं बताती है कि उसने आपके बारे में अपने दोस्तों को बताया है, तब आप दूसरे तरीकों से यह पता लगा सकते हैं कि उसने अपने दोस्तों को बताया है अथवा नहीं।
- उसे यह कहानी सुनाइए कि किस तरह आपने अपने दोस्तों को उसके बारे में बताया है। जैसे कि, आप कह सकते हैं, "मैंने अपने रूममेट को बताया कि तुमने आराधना नहीं देखी है, और उसे विश्वास ही नहीं हुआ!" अगर आप ऐसी कोई कहानी सुनाएँगे, तब वो भी अपनी ऐसी ही कोई कहानी सुनाना चाहेगी।
- उससे पूछिये कि आप दोनों के बीच जो बातें हुई थीं, क्या उसको उसने अपने दोस्तों के साथ शेयर किया है। अगर आप दोनों में किसी किताब या मूवी की बात करते समय कोई मज़ेदार असहमति हुई हो, तब उससे पूछिये कि क्या उसने अपने दोस्तों की राय उस बारे में पूछी है। अगर उसने दोस्तों से बात की होगी, तब इसकी संभावना बहुत अधिक है कि उसने आपके बारे में उन लोगों को बताया भी होगा।[५]
[संपादन करें]हिंट्स देना, कि आप उसे पसंद करते हैं
- उसके साथ फ़्लर्ट करिए: अगर आप इतने शरमीले हैं कि लड़की को यह नहीं बता सकते कि आप उसे पसंद करते हैं, तब फ़्लर्टेशियस होना, उसे यह दिखाने का एक बढ़िया तरीका होता है। उसे कॉम्प्लिमेंट दीजिये, उसके साथ हंसी मज़ाक करिए, प्लेफ़ुल रहिए और आप दोनों के बीच में रोमांटिक तरह से कैजुयल कमेंट्स करिए।
- जैसे कि, अगर वो पिछली किसी बुरी डेट का ज़िक्र करे, तब मुसकुराते हुये ऐसा कुछ कहिए, "हमारे डेट्स उससे कहीं बेहतर होतीं।"
- अगर आपका ध्यान उसके लगाए हुये नए परफ़्यूम पर जाये, तब आप ऐसा कमेन्ट कर सकते हैं, "लग रहा है कि आज मेरे लिए यह नया परफ़्यूम लगाया है।" ऐसे कमेंट्स हमेशा हल्के फुल्के, रिलैक्स्ड तरीके से करिए।[६]
- जो कुछ भी वो आपको बताती है, उसका ध्यान रखिए: जब लड़की आपसे बात करे तब उस पर ध्यान दीजिये, और जो भी वो बताए उसे अपने भविष्य के एक्शन्स पर लागू करिए। वो अपनी जो पसंद और नापसंद बताए उसको सुनिए और उन बातों को याद रखिए। जब आप किसी लड़की को यह दिखाएंगे कि आप उसको पसंद करते हैं, तब इसकी संभावना अधिक है कि वो भी आपके साथ ईमानदार रहेगी और आपको आपके बारे में अपनी भावनाएँ बता देगी। अगर उसे यह डर होगा कि जवाब में आप उसे पसंद नहीं करेंगे, तब उसको भी आपको बताने में अधिक हिचकिचाहट होगी।
- जैसे कि, अगर वो आपको बताती है कि उसे कपकेक पसंद हैं, तब अगली बार जब आप उससे मिलें तब उसके लिए कपकेक ले कर जाइए।
- अगर वो आपको बताती है, कि स्कूल में किसी विषय में उसे कठिनाई हो रही है, तब उसकी सहायता करने का ऑफर दीजिये।[७]
- उसके लिए काइंड जेश्चर्स करिए: जब आप लड़कियों के लिए कुछ काइंड चीज़ें करते हैं, तब उनका ध्यान उस पर जाता है, इसलिए जिस लड़की को आप पसंद करते हैं, उसके लिए काइंड चीज़ें करिए। बस उसकी अति मत करिएगा, वरना लड़की को घुटन होने लगेगी। उसे प्रतिदिन कॉम्प्लिमेंट्स और गिफ़्ट्स देने की जगह कभी कभार (शायद हफ़्ते में दो या तीन बार) दीजिये।
- काइंड जेश्चर्स में उसे कॉम्प्लिमेंट देना, उसके लिए फूल ख़रीदना, अगर वह दर्द की शिकायत करे तब उसकी पीठ या पैरों की मालिश करना, उसके लिए उपहार लाना, उसके लिए लंच लाना आदि शामिल हो सकते हैं।
- उससे डेटिंग के बारे में सवाल पूछिये: अपनी बातचीत को रोमांटिक विषयों की ओर ले जाइए, जैसे कि उससे पूछिये कि अपने जीवन साथी में वो किन क्वालिटीज़ को सबसे महत्वपूर्ण समझती है। उससे पूछिये कि उसे सबसे अधिक चिढ़ किससे है। जब आप किसी ऐसी के साथ इस तरह की बातचीत करते हैं, जिसे आप चाहते हैं, तब शायद वो उन क्वालिटीज़ की बात करे, जो आप में हैं। यह देखने के लिए ध्यान दीजिये कि क्या वो आपके बारे में कोई संकेत दे रही है।
- अगर आप इस तरह की बातें शुरू करेंगे, तब हो सकता है कि लड़की आगे बढ़ कर आपको यह बता ही दे कि वो आपको पसंद करती है।[८]
[संपादन करें]सलाह
- स्वयं ही बने रहिए। केवल उसको इंप्रेस करने के लिए कोई ऐसी चीज़ बनने के दबाव में मत आइये, जो कि आप नहीं हैं। अगर वो आपको पसंद करती होगी, तब जब वो तैयार होगी, तब सामने आ ही जाएगी।
- अगर कोई लड़की आपको यह बता देती है कि रोमांटिक तरीके से वो आपको नहीं पसंद करती है, तब आपको उसे थोड़ी स्पेस देनी चाहिए। वो आपको पसंद करे या न करे, यह उसकी मर्ज़ी है, इसलिए उसके साथ ज़बरदस्ती मत करिएगा।
- लड़कियां कठिन हो सकती हैं, इसलिए अगर वो पहली बार नहीं कह दे, तब इसे 2-3 महीनों का समय दीजिये, मगर उसके साथ समय बिताते रहिए और दूसरी बार पूछने में केवल इसलिए मत हिचकिचाइए कि आप पहले भी पूछ चुके हैं, क्योंकि अगर आपमे आत्मविश्वास नहीं दिखाई पदगा और आप कांप रहे होंगे, तब रोमांटिक रिलेशनशिप की संभावना और भी कम हो जाएगी।
[संपादन करें]रेफरेन्स
- ↑ http://datingtips.match.com/girl-admit-she-likes-13443510.html
- ↑ http://datingtips.match.com/questions-ask-girl-see-she-likes-13197141.html
- ↑ http://datingtips.match.com/girl-admit-she-likes-13443510.html
- ↑ http://thestallionstyle.com/8-sure-signs-that-a-girl-likes-you/
- ↑ http://www.mantelligence.com/how-to-tell-if-a-girl-likes-you/
- ↑ http://datingtips.match.com/girl-admit-she-likes-13443510.html
- ↑ http://www.thefrisky.com/2012-02-17/50-ways-to-tell-someone-you-like-them-without-just-telling-them/
- ↑ http://datingtips.match.com/girl-admit-she-likes-13443510.html